कुशीनगर, 29 सितंबर (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के क्रम में आज नगरपालिका अध्यक्ष पडरौना विनय जायसवाल के नेतृत्व में नगर के पुरूष एवं नेत्र चिकित्सालय में कोविड टीकाकरण कैम्प लगवाया गया।
बता दें कि कैम्प में बूस्टर डोज लगवाने आये नगरवासियों के लिए मिष्ठान, शीतल पेयजल, चाय के अलावा उनके आने जाने के लिए नगरपालिका पड़रौना द्वारा निःशुल्क वाहन का प्रबंध भी किया गया था। अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी जयंती तक विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए भारत भर में 200 करोड़ से अधिक टीकाकरण किये जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही बताया कि आज भारत आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और अपने स्वर्णिम युग में है।
पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल ने मंच से सभी नगरवासियों से बूस्टर डोज लगवाने तथा अन्य लोगों को भी टीकाकरण के प्रति प्रेरित करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान, बंका सिंह, राजु जायसवाल, प्रमोद साहा, आनंद मिश्रा, देवेश मिश्रा, डॉ. संजीव सुमन, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, भूनेस्वर मिश्रा, पप्पु सोनी, मनोज गुप्ता, संतोष चौहान, राजेश जायसवाल, श्याम साहा, सुनील दिक्षित, आकाश वर्मा, अमित जायसवाल, अजय शर्मा, विनय मद्धेसीय, विजय शर्मा, गौतम गुप्ता सहित देवतुल्य कार्यकर्ता सहित नगरवासी उपस्थित रहे।