16.1 C
New Delhi
Wednesday, November 29, 2023

ट्रांजिट टिकटिंग एवं फेयर कलेक्शन विषय पर सिंगापुर में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्न्फ्रेंस

लखनऊ, (वेब वार्ता)। दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस आगामी 10 एवं 11 अक्टूबर, 2023 को सिंगापुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कान्फ्रेंस में परिवहन निगम की तरफ से प्रधान प्रबंधक (आई0टी0)  यजुवेन्द्र कुमार वक्ता के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इस सम्बंध में प्रबंध निदेशक महोदय ने अपना अनुमोदन दे दिया है।

मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन राम सिंह वर्मा ने  बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का मुख्य विषय ट्रांजिट टिकटिंग एवं फेयर कलेक्शन है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग में टिकटिंग एवं कलेक्शन के विषय में जो भी इनोवेशन किये गये हैं उससे विश्व के अन्य देशों को भी अवगत कराना मुख्य एजेण्डा है। इस कान्फ्रेंस में उ0प्र0 में तकनीक के क्षेत्र में किये जा रहे नित्य नये प्रयोगों की जानकारी विश्व के अन्य देशों को दी जायेगी। साथ ही विश्व के अन्य देशों में परिवहन सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे तकनीकी बदलाव से रूबरू होने का अवसर भी परिवहन निगम को मिलेगा।

राम सिंह वर्मा ने बताया कि माननीय परिवहन मंत्री जी ने निर्देशित किया कि परिवहन निगम तकनीक में बदलाव करते हुए प्रदेश के लोगों को सरल, सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए सभी संसाधनों का बेहतर प्रयोग करें। उन्होंने परिवहन निगम को बेहतर से बेहतर सेवा प्रदान करनेे के लिए हर प्रयास करने की संभावना तलाशने को कहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles