16.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के दो दिवसीय भ्रमण पर

लखनऊ, (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जनपद बरेली में आज समीक्षा के उपरान्त फिरोजाबाद पहुंचेगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कल 07 अक्टूबर, 2023 को पूर्वाह्न 09ः00 बजे सैनिक स्कूल मैनपुरी में राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट द्वारा आयोजित पुस्तक मेले का शुभारम्भ करेंगे। इसके उपरान्त शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड मैनपुरी में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे।

इसके उपरान्त अपराह्न 02ः00 बजे होटल बीकानेर एक्सप्रेस-वे, राधारमन रोड मैनपुरी में वर्ष 1976 मैनपुरी में इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण अल्मुनाइज ग्रुप द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। सायं 05ः00 बजे ग्राम सचिवालय नौनेर थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित सशक्त पंचायत सशक्त राष्ट्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसका आयोजन श्री दिलीप शर्मा ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण तथा रत्नेश दिवाकर प्रधान द्वारा किया गया है।

अगले दिन जयवीर सिंह 08 अक्टूबर, 2023 को सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद कैम्प कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे तथा अपने निजी आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 09 अक्टूबर को दोपहर तक लखनऊ पहुंचेगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles