37.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

पति ने पत्नी को पीटने के बाद घर से निकाला, कहा- दोबारा आई तो मार देंगे, मैं पुलिस से नहीं डरता

शाहजहांपुर (राम निवास शर्मा)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को पीटने के बाद जान से मारने की धमकी दे डाली। पति ने यहां तक कह दिया कि वह पुिसस से नहीं डरता और दोबारा ससुराल आने पर मार देंगे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

ये मामला रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। देववती ने रोजा थाने में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि गुरुवार की सुबह पति ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पति ने पत्नी को पीटने के बाद यहां तक कह दिया कि थाने में जा के शिकायत करने के बाद अपने घर चली जाना। यहां आई तो जान से मार देंगे। मैं पुलिस ने नहीं डरता। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार सुबह निगोही रोड पर विवाद हो गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles