27.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

कुशीनगर : कर्ज लौटाने में देरी पर बेटी से बदसलूकी करने से आहत पिता ने खाया जहर

कुशीनगर, 16 सितंबर (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कर्ज लौटाने में देरी पर मजदूर के घर में घुसकर चिटफंड कंपनी के फील्ड अफसर ने बेटी से बदसलूकी की। इससे आहत मजदूर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कंपनी के मैनेजर ने बकाया वसूली पर रोक लगा दी है।

खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग गांव निवासी कासीम मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। दो साल पूर्व अपनी पत्नी नैरून निशा के नाम से एक चिटफंड कंपनी से 40 हजार रुपये कर्ज लिया था। सप्ताह में उसकी 468 रुपये किस्त आती थी। बीच में मजदूर की तबीयत बिगड़ने के कारण समूह का किस्त बकाया रह गया। बुधवार की देर शाम को कंपनी के फील्ड अफसर गांव के बरई टोला के कुछ युवक और समूह में काम करने वाली दो महिलाओं के साथ कासीम के घर पहुंचा। कासीम और उनकी पत्नी घर पर नहीं मिलीं। मजदूर की बेटी से फील्ड अफसर उलझ गया। विरोध करने पर बदसलूकी की। आसपास के लोगों ने बीच.बचाव कर मामला शांत कराया।

देर रात को मजदूर घर पहुंचा तो बेटी लिपट गई और फूट-फूट कर रोने लगी। इससे आहत होकर बुधवार को सुबह कीटनाशक दवा पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वाले उसे लेकर तुर्कहा सीएचसी पर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां मजदूर का इलाज चल रहा है। मजदूर का आरोप है कि वह समय से किस्त जमा करता था। सिर्फ 14 हजार रुपये बाकी रह गया है।

तबीयत खराब होने के कारण विलंब हो गया और इसके लिए फील्ड अफसर से समय मांगा था। लेकिन फील्ड अफसर मान नहीं रहे थे। पूर्व में भी कई बार फील्ड अफसर उलझ चुके हैं। इसकी शिकायत चिटफंड कंपनी के सिसवा ब्रांच पर कर चुका था। लेकिन कोई सुन नहीं रहा था। बेटी से बदसलूकी और फील्ड अफसर की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाना पड़ा। इस संबंध में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नैरूननिशा ने बताया कि एक माह पूर्व फील्ड अफसर दरवाजे पर आए। कासीम बीमार थे। रुपये पास में नहीं थे। इस लिए किस्त जमा नहीं किया। इससे नाराज फील्ड अफसर ने दो युवकों को बुलाया और दरवाजे से दो बकरियों को उठा ले गए। तीन दिन बाद किस्त जमा करने के बाद लौटाए। इतना ही नहींए घरेलू सामान तक उठा ले जाते हैं। खड्डा तहसील के गांवों में समूह से लोन लेने के बाद कर्ज देने में असमर्थ गरीबों को प्रताड़ित किया जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles