28.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023

कुशीनगर में आद्र भूमि संरक्षण और प्रबंधन योजना में खोटही मणिताल के विकास हेतु जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण 

प्रवासी पक्षियों होगा आगमन : रमेश रंजन
कुशीनगर(वेबवार्ता)-उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आर्द्र भूमि संरक्षण और प्रबंधन योजना अंतर्गत खोटहीं मणिताल (रामकोला) का आज जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने झील के आसपास की आबादी की जानकारी, खतौनी, नक्शे का अवलोकन आदि किया।
जिलाधिकारी ने भूमि की पैमाइश के बारे में पूछा, झील के पानी का उद्गम व मुहाने के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित करते हुए बताया कि आस पास ग्राम सभा की जो जमीन बंजर है, खाली है उसकी सूची बनाएं। जिलाधिकारी ने झील पर मत्स्य पट्टे की भी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान से जाना कि किस प्रकार के प्रवासी पक्षियों का मणिताल में आगमन होता है, झील के आसपास मेला, धार्मिक पूजा आदि की भी जानकारी ली गयी।
उन्होनें पानी की गहराई की माप भी करवाई। इस क्रम में जिलाधिकारी ने आस पास के स्थलों का भी निरीक्षण किया। झील व आस पास के क्षेत्रों के विकास हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत वाले स्थल के संदर्भ में  उपजिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव को भूमि पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने को निर्देशित किया।
उक्त क्षेत्र के विकास हेतु जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा को पाथ वे, सड़क  इत्यादि के निर्माण को निर्देशित किया। उपायुक्त मनरेगा को झील आसपास पार्क, घाट आदि बनाने को निर्देशित किया।  इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामकोला, वन विभाग के अधिकारी व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles