16.1 C
New Delhi
Monday, March 20, 2023

Sultanpur News: वार्षिक पुनरीक्षण सम्बन्धी प्रस्तावित मूल्यांकन सूची जनता के लिए 17 अक्टूबर से उपलब्ध

सुलतानपुर(वेबवार्ता)-   अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश (सम्पत्ति का मूल्यांकन) (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2015 के अन्तर्गत 01.12.2015 के निर्देशानुसार वार्षिक मूल्यांकन सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। वार्षिक पुनरीक्षण सम्बन्धी प्रस्तावित मूल्यांकन सूची उप निबन्धक कार्यालयवार तैयार कर लिया गया है, जो जनपद के अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सुलतानपुर सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, सुलतानपुर एवं सभी सम्बन्धित उप निबन्धक कार्यालयों में दिनांक 17.10.2022 से जनसाधारण के अवलोकनार्थ उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति उक्त वार्षिक पुनरीक्षण प्रस्ताव के सम्बन्ध में अपनी लिखित आपत्ति एवं सुझाव अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सुलतानपुर सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, सुलतानपुर एवं जनपद के सभी सम्बन्धित उप निबन्धक कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकता है।
उक्त क्रम में जनसाधारण से अपेक्षित है कि प्रभावी मूल्यांकन सूची में निहित विसंगतियों का निराकरण करने तथा पुनरीक्षित वार्षिक मूल्यांकन सूची का अन्तिम स्वरूप प्रदान करने हेतु अपनी आपत्ति, सुझाव एवं प्रस्ताव दिनंाक 22.10.2022 कोे सायंकाल 5ः00 बजे तक उक्त कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकते है, इसके उपरान्त प्राप्त आपत्तियों/सुझावों पर विचार नहीं किया जायेगा। प्रस्तुत आपत्तियों एवं सुझावों का निस्तारण कलेक्टेªट सभाकक्ष में दिनांक 28.10.2022 को सायं 4ः00 बजे किया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,125FollowersFollow

Latest Articles