23.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

Sultanpur News: नगर निकायों के अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 29 व सदस्य पद हेतु 286 नामांकन किये गये दाखिल

नगर निकायों के अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 165 नामांकन पत्र व सदस्य पद हेतु कुल 659 नामांकन पत्र किये गये क्रय

सुलतानपुर 23 अप्रैल( वेब वार्ता)- नगर निकाय चुनाव 2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के सातवें दिन नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु अभी तक कुल 56 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल अब तक 308 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु अभी तक 05 नामांकन पत्र दाखिल किया गया, जबकि अब तक वार्डवार कुल-102 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
   नगर पंचायत दोस्तपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 21 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 66 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से नगर पंचायत दोस्तपुर में अभी तक कुल अध्यक्ष पद हेतु 05 नामांकन पत्र दाखिल किये गये, जबकि अब तक वार्डवार कुल 38 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किये गये।  
   नगर पंचायत कादीपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 27 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 62 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अब तक वार्डवार कुल-24 सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

IMG 10
     नगर पंचायत कोईरीपुर में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 14 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 72 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अध्यक्ष पद हेतु अभी तक कुल 04 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं, जबकि सदस्य पद हेतु अभी तक कुल 33 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।  
  नगर पंचायत लम्भुआ में अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 47 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 151 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिसमें से अध्यक्ष पद हेतु अभी तक कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 89 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं।
 इस प्रकार नगर पालिका परिषद सुलतानपुर व 04 नगर पंचायतों में अब तक अध्यक्ष पद हेतु अब तक कुल 165 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 659 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि अब तक कुल अध्यक्ष पद हेतु 29 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि सदस्य पद हेतु अब तक कुल 286 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles