– कुमार मुकेश –
सुल्तानपुर(वेबवार्ता)- आज विद्यालय में अमृत महोत्सव वर्ष का 76वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया| सम्पूर्ण विद्यालय की आकर्षक सजावट शोभनीय थी| कार्यक्रम का प्रारंभ परेड और ध्वजारोहण से प्रारंभ हुआ|
मुख्य अतिथि डॉ पवन कुमार सिंह(D.N.B Medicine) और प्रबंधक महोदय ने प्रधानाचार्य के साथ ध्वजारोहण किया| उसके बाद राष्ट्रगान और नौनिहालों द्वारा स्लोगन बोलकर कार्यक्रम को जोश पूर्ण बनाया गया| शहीदों के चित्रों पर पुष्पार्चन करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यादात्री माँ सरस्वती के पूजन अर्चन, जो कि मुख्य अतिथि और प्रबंधक द्वारा संपन्न किया गया से हुआ| उसके उपरांत प्रधानाचार्य शेष मणि मिश्र ने मुख्य अतिथि और अभिभावक का स्वागत करते हुए नौनिहालों को अच्छी शिक्षा दिलाने का संकल्प दोहराया, उन्होंने कहा की हमें अपनी कमजोरियों पर विजय प्राप्त करते हुए, चुनौतिओं का सामना करते हुए देश के विकास में अपना सहयोग अवश्य देना चाहिए|
उन्होंने शहीदों के लिए एक गीत
है नमन उनको कि जो’ गाते हुए शहीदों को याद किया| अभिभावको को अपने बच्चों को मार्च 2023 से पूर्व प्रवेश हेतु संकल्प दिलाया| जिससे हमे उनकी शिक्षा हेतु पूरा समय मिल सके| अंत में कहा कि हम सब मिलकर ऐसा कार्य करें जिससे देश का नाम ऊँचा हो| उसके बाद नन्हा मुन्ना राही हूँ, आई लव माय इंडिया, हम सब भारत की बेटी हैं आदि गीत पर नन्हे मुन्ने बच्चो ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगो में देश भक्ति का सचेतन जागरण किया, कार्यक्रम में कुछ विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत करके शमा बांध दिया| मुख्य अतिथि डॉ साहब ने अपने उद्बोधन में विद्यालय का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा की अमृत महोत्सव का उद्येश्य केवल ध्वज लहराना ही नहीं बल्कि हमे अपने कार्यो से देश को विकसित करने की सोच होनी चाहिए| अभिभावको से कहा की अपने नौनिहालों के मन में देश भक्ति के भाव को जागृत करे| उपरांत विविध कार्यक्रमों में एकांकी- शिवाजी अफजल खान, देश भक्ति क्या है आदि ने लोगों का मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें देश भक्ति का मतलब समझाया|
संस्कृत गीत- शक्ति युक्तिं, हाथी घोड़ा पालकी, गर्व से कहो वन्दे मातरम आदि गीत का गायन छात्रो एवं छात्राओं ने प्रस्तुत कर देश भक्ति की अपनी भावना को उजागर किया| विद्यालय के कुछ शिक्षकों व शिक्षकाओ ने अपने गीत द्वारा लोगो में देश भक्ति का जज्बा भरा| कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैंन ने गुमनाम शहीदों को याद करके के उन्हें हार्दिक श्रद्धा सुमन अर्पित किया| वृष्टि देवता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का उद्देश्य धन कमाना नही बल्कि राष्ट्र निर्माण हेतु नागरिक तैयार करना है| उन्होंने अभिभावको से कहा कि नवीन वर्ष में छात्रों का प्रवेश जनवरी माह से प्रारंभ कर दिया जायेगा, इसके लिए अभिभावको से अपेक्षित सहयोग माँगा|
सभा समापन के अंत में प्रधानाचार्य ने देश की अखंडता की शपथ
(दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुनः अखंड बनायेंगे, गिलगित से गारो पर्वत तक आज़ादी पर्व मनाएंगे……) सभी जन समुदाय को दिलवाई|