24.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

Sultanpur News:एस. के. प्रेसीडेंसी विद्यालय में ‘74वां गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ’ संपन्न

सुल्तानपुर (वेब वार्ता)- एस. के. प्रेसीडेंसी विद्यालय में 74 वां गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी का पर्व बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया गया| सम्पूर्ण विद्यालय तिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया| कार्यक्रम का प्रारंभ प्रातः 8:30 बजे से विद्यालय के प्रधानाचार्य शेष मणि मिश्र द्वारा ‘माँ सरस्वती’ के पूजन एवं हवन से आरम्भ हुआ| कुछ समय उपरांत जब मुख्य अतिथि डॉ. सुधाकर सिंह (वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ) का आगमन हुआ तब विद्यालय के बच्चों ने परेड के माध्यम से स्वागत किया| सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. सुधाकर सिंह एवं प्रबंधक के द्वारा शहीदों के चित्रों पर पुष्पार्चन से हुआ| इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया| सर्वप्रथम कक्षा 3 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर वसंतोत्सव एवं गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारम्भ किया| उपरांत पी.जी, एल.के.जी. एवं प्रथम कक्षा के बच्चों ने देशभक्ति गीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी| इन प्रस्तुतियों के समापन के बाद मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये| उन्होंने सर्वप्रथम पुरे विद्यालय का हार्दिक आभार व्यक्त किया और सभी को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अंतर को बताते हुए, एक कहानी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये| उन्होंने एक काल्पनिक पत्र (2075) का मानव समाज कैसा होगा पर एक आकर्षक दृष्टान्त देते हुए, प्राकृतिक संसाधनों के अनावश्यक दोहन को रोकने की अपील सभी आगंतुको से की| कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 8 और कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने अपने देश भक्ति गीतों से सबका मन मोह लिया| कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने एक आकर्षक संगीतमय पिरामिड बनाकर लोगों में जोश का संचार किया| विद्यालय के शिक्षक कुलदीप पाण्डेय जी ने एक जोशीले देश भक्ति गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों में देश भक्ति के जज़्बे को बढाया| कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य जी ने आए हुए सभी अभिभावकों का आभार ज्ञापित किया, और कहा की विद्यालय के विकास में आप सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन परम आवश्यक है|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles