29.1 C
New Delhi
Sunday, March 26, 2023

हाइवे पर हादसा: तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्‍कर, शिक्ष‍िका की मौत, पति और बेटा बाल-बाल बचे

गोरखपुर, (वेब वार्ता)। गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर कुसम्ही जंगल में सड़क हादसे में रविवार की देर शाम एक शिक्षिका की मौत हो गई। वह अपने ढाई साल के बेटे और पति के साथ बाइक से गोरखपुर से कुशीनगर जा रहीं थीं। एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी में ठोकर मार दी।

सड़क पर सिर के बल गिरने से शिक्षिका को गंभीर चोटें आईं। जबकि बेटा और पति बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद गाड़ी लेकर चालक फरार हो गया। घायल शिक्षिका को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कुशीनगर जिले के कसया निवासी निधि पाण्डेय (35) शिक्षिका थीं। अपने पति विवेक पाण्डेय और ढाई साल के बच्चे के साथ किसी काम से रविवार को गोरखपुर आई थीं। देर शाम पति और बच्चे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कुसम्ही में जंगल के पास बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में निधि बाइक से सिर के बल पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

बच्चा छिटक का दूर गिरा। उसे किसी तरह का चोट नहीं आया। पति भी हादसे में बाल-बाल बच गए। निधि को उनके पति तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निधि दो बच्चों की मां थी। सबसे बड़ी बेटी है। वह दुर्घटना के वक्त घर पर थी। निधि के पति विवेक पाण्डेय व्यापारी हैं। कसया में उनकी उनकी दुकान है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles