30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 3, 2023

सपा की जीत बताएंगी कि शाहजहांपुर समाजवादियों का गढ़ है: नरेश उत्तम पटेल

शाहजहांपुर, (वेब वार्ता)। नगरीय निकाय चुनाव में सपा उम्मीदवारों को पक्ष में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शुक्रवार को शाहजहापुर पहुंचे।जहां पर उन्होंने सपा के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव में जीत को लेकर रणनीति तैयार करते हुए उम्मीदवारों को जीत का गुरुमंत्र दिया।

उन्होंने मेयर पद उम्मीदवार माला राठौर के पक्ष में वोट करने के लिए अपील की। तत्पश्चात उन्होंने मीडियाकर्मियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि शाहजहापुर क्रांतिकारियों की धरती है, यहां के क्रांतिकारियों ने भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिया। यह समाजवादियों का गढ़ है। इस बार नगर निगम चुनाव में सपा की जीत बताएंगी कि यह समाजवादियों का क्षेत्र है। जहां तक सत्तापक्ष के मंत्रियों की बात करें तो मंत्रियों से अपने विभाग नहीं संभाले जा रहे हैं। मंत्री अनके विभागों के काम छोड़कर दूसरे विभागों में दखलंदाजी करते हैं।इनमें आपस में बड़ी लड़ाई झंगडा है। सपा को इसका फायदा मिलेगा।

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि राममूर्ति वर्मा सैध्दांतिक व्यक्ति थे, वह पूरी जिंदगी सेक्युलर रहे। सपा उम्मीदवार के भाजपा में जाने के सवाल पर बोले कि जिनकी आप बात कर रहे हैं। उनका कृत्य पूरा प्रदेश जान चुका है। उनका कोई पता नहीं कब कहां जाएं। पूरी उम्मीद है कि सपा हर निकायों में बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। पहली बार नगर निगम चुनाव यहां हो रहा है।‌इस पर जीतेंगे। सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर व बुके देकर सम्मान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां, मेयर पद उम्मीदवार माला राठौर, जयेश प्रसाद,गायत्री वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles