36.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

शाहजहांपुर में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की चाकू से गोंदकर हत्या, सिर पर किए गए ताबड़तोड़ वार

शाहजहांपुर, (रामनिवास शर्मा)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और मेडिकल स्टोर संचालक सरताज अहमद की सोमवार रात धारदार हथियार से ताबड़तोर वार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह जब मायके से घर पहुंची पत्नी ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं हुई। तब उसने पड़ोसियों से कहा। इस पर एक लड़का छत से होकर दरवाजा खोला। अंदर सरताज का खून से सना शव पड़ा हुआ मिला। पति की लाश देख पत्नी बेहोश हो गई। घटना के बाद घर के बाहर भीड़ लग गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद एसपी आनंद भी मुआयना करने पहुंचे।

बताया जा रहा है कि सोमवार को सरताज अहमद की पत्नी अपने मायके में थीं। मकान में सरताज अहमद अकेले थे, ऐसा माना जाना है कि किसी तरह से छत पर बदमाश चढ़े और सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरे। ऊपर और नीचे दोनों गेट खुले हुए थे। बदमाशों ने लूटपाट शुरू की, इस दौरान सो रहे सरताज अहमद की आंख खुल गई और वे बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर सरताज की हत्या कर दी। सरताज के सिर में गहरे घाव हैं। अभी पुलिस को कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है। मामले  की पड़ताल की जा रही है। पुलिस घर के आसपास के लगे सीसीटीवी के कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक कर रही है। घर में क्या लूटपाट हुई है, यह भी पता नहीं लग सका है, क्योंकि सरताज की पत्नी बेहोशी हालत में हैं। सरताज के कोई संतान नहीं थी। उनका एक मेडिकल स्टोर पुराने अस्पताल के पास है। इसके अलावा वे सपा के लंबे समय तक नगर अध्यक्ष भी रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles