16.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

ग्रेटर नोएडा : नीब करौरी बाबा के कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा, (वेब वार्ता)। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की देर रात करीब 1 बजे हरियाणा नंबर HR 65A 9027 वाली टेम्पो ट्रैवलर बस में सवार राजस्थान के कुछ लोग उत्तराखंड के रामनगर में कैंची धाम नीब करौरी से लौट रहे थे। दादरी थाना क्षेत्र के मायचा गांव के पास बस ड्राइवर बस को सड़क किनारे लगा रहा था तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां पर 8 वर्षीय अवध तथा 31 वर्षीय देवेंद्र चौधरी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस ड्राइवर सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज जिम्स अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles