शाहजहांपुर, (वेब वार्ता)। आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इस साल पूरे प्रदेश में एक जश्न के रूप में मनाया जाएगा। इस साल की थीम डिजिटऑल झ्रलैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। इसका उद्देश्य सभी महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण व लैंगिक समानता के लिए डिजिटल युग में नवाचार, तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता लाना है। इससे उनमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता भी आएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने बताया डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रगति-2030 के लिए लक्षित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के अपार अवसर भी प्रदान करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक से आठ मार्च तक की गतिविधियां तय की गईं। एक और दो मार्च को जिलों में “हममें है दम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी निर्देशन में ब्लाक जलालाबाद ग्राम पंचायत नयागांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयागांव गुड़लिया में आसमा है आगे कार्यक्रम हुआ। जिसमें बालिकाओं को सुरक्षा मुद्दों के प्रति जागरूक किया एवं आश्रित संदिग्ध स्थानों की पहचान करके संबंधित पुलिस चौकी को इसकी सूचना देगी। ताकि बालिकाओं को विद्यालय एवं अन्य जरूरी काम से बाहर आने जाने में सुरक्षा महसूस हो। महिला शक्ति केंद्र के जिला समन्वयक मिश्रा ने विद्यालय की बालिकाओं को रास्ते में होने वाली छेड़छाड़ के कारण हो रहे शारीरिक व मानसिक शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के प्रति जोर दिया। चार मार्च को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समुदाय की प्रेरक महिलाओं (गैर राजनीतिक) के लिए “गपशप लंच” का आयोजन किया जाएगा। पांच मार्च को कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषय पर जनपदस्तरीय सेमिनार होगा। छह मार्च को मेगा इवेंट “अनंता” का आयोजन किया जाएगा। सात या आठ मार्च को सुविधा के अनुसार शुभ होली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।