कुशीनगर, (वेब वार्ता)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गड़हिया पाठक गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गयी थी, जिसमें 8 लोग घायल हो गये थे। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
गड़हिया पाठक निवासी खुशी यादव अपने चाचा बलिराम यादव के साथअपने नए घर के निर्माण के लिए मिट्टी गिरवा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव के नवनीत यादव पुत्र बुनेला, सुजीत पुत्र सुरेश, अनिल पुत्र बुनेला, गोलू पुत्र कमलेश, सुरेश पुत्र बुद्धिराम, दिनेश पुत्र बुद्धिराम, छबीला पुत्र भगेलू, रौनक पुत्र कमलेश और विजय पुत्र नागेंद्र ने लाठी डंडा, रॉड सरिया से हमला बोल दिया। मारपीट की खबर सुनकर घर की औरतें और बच्चे बाहर आए तो उनको भी बुरी तरह से पीटने लगे। गांव में खबर लगते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तमकुही पहुंचाया।
चिकित्सकों ने घायलों की हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में इंद्रजीत यादव,बलिराम यादव, खुशी यादव, रिंपल, वेदांती, रिंकी, पिंकी को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई किंतु कंचन यादव की स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कंचन की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। इंद्रजीत की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में अनिल यादव व दिनेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।