23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

कुशीनगर में 17.35 करोड़ से बनेगा बुद्धा थीम पार्क

कुशीनगर, (ममता तिवारी)। कुशीनगर में भव्य बुद्धा थीम पार्क का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसमें दो तरह के परियोजनाएं शामिल हैं। एक सामान्य प्रकृति व दूसरी विशिष्ट प्रकृति की। निर्माण कार्य कराने के लिए प्रथम क़िस्त भी अवमुक्त कर दी गई है। यह ऐसा पार्क होगा, जिसमें बुद्ध की जीवन काल से जुड़ी अनुभूति कराने की कोशिश होगी। इसमें ऑडिटोरियम व बुद्ध की जीवनी से जुड़ी तमाम कलाकृतियों का निर्माण होगा।

कुशीनगर में बुद्धा थीम पार्क के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यो के लिए शासन की तरफ से 1735.28 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें सामान्य प्रकृति के परियोजनाओं के लिए 602.60 लाख व विशिष्ट प्रकृति के परियोजनाओं के लिए 1132.68 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इनमें सामान्य प्रकृति के कार्यो के लिए प्रथम क़िस्त के रूप में पचास प्रतिशत धनराशि 301.30 लाख रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया गया है। विशेष प्रकृति के कार्यो के लिए प्रथम क़िस्त के रूप में 25 प्रतिशत धनराशि 283.17 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इस तरह कुल 584.47 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

इसमें सामान्य प्रकृति के कार्यों की कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड व विशिष्ट कार्यो के लिए कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड नामित किए गए हैं। बुद्धा थीम पार्क को लेकर कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक ने बीते वर्ष सात जून को प्रदेश के पर्यटन मंत्री को पत्र लिखा था। विधायक ने अपने पत्र के माध्यम से लिखा था कि विधानसभा कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। यहा प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में देश विदेश के पर्यटक व सैलानी आते हैं। यह आध्यात्मिक व ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण स्थल है। इसको लेकर उन्होंने बुद्धा थीम पार्क बनाये जाने की मांग की थी। जिसको संज्ञान में लेकर पर्यटन मंत्री ने रुचि दिखाते हुए इसकी स्वीकृति दी है। बुद्धा थीम पार्क मैत्रेय परियोजना की खाली भूमि पर बनेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,129FollowersFollow

Latest Articles