30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 3, 2023

चोरी का आरोप लगाकर कोड़े बरसाए फिर स्वीमिंग पूल में लटकाकर पीटा, मौत, वीडियो वायरल

शाहजहांपुर, (वेब वार्ता)। शाहजहांपुर जिले में चौक कोतवाली के शिवम की मौत के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उस युवक ने बताया कि उसके साथ भी मारपीट की गई। चोरी का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों को पीटा गया। कोड़ो से, सरिया से व डंडों से पीटा। स्विमिंग पूल में लटकाया। इसके बाद युवक की मौत हो गई। अधीश जौहरी ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी। नीरज गुप्ता, बंकिम सूरी, कुनाल अरोरा, शिवम गुप्ता, नीरज गुप्ता के अकाउंटेंट, केशव व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 302, 34 व 147 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले रखा है।

कब तक रहेगा पैसे का घमंड, एक दिन टूटेगा..
साहब पीड़ितों के परिजन बोले हमारे बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। यह सब पैसे वाले हैं। आखिर कब तक इनके पैसों का घमंड रहेगा। एक न एक दिन जरुर टूटेगा। ईश्वर की लाठी देर से पड़ती है, लेकिन दुरुस्त पड़ती है। पीट-पीटकर बच्चों का पूरा शरीर नीला कर दिया है।

बांधकर पीटा, चोरी का आरोप लगाया
एक वीडियों में रामनिवास ने बताया कि उसे बांधकर पीटा गया। चोरी का आरोप लगाया। रनवीर और संजू को भी पीटा। मारपीट की वीडियो भी बनाई। हम तो बिना पढ़े हैं। हमसे सादे कागज पर अंगूठा भी लगवा लिया।

अज्ञात में करा दिया था भर्ती

पिता बोले केशव नाम का लड़का अज्ञात में भर्ती करा गया था। जबकि उसे सब जानकारी थी, फिर अज्ञात में क्यों भर्ती कराया।

मई माह में थी शादी

परिजनों के अनुसार, शिवम की शादी तय थी। मई माह में होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं।

पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, चोटों से हुई मौत

परिजनों ने बताया कि शिवम की रिपोर्ट दर्ज कराने जब कोतवाली पहुंचे तब उन्होंने मामला सदर बाजार का बताकर भेज दिया था। बुधवार को पैनल से पीएम किया गया। उसके शरीर पर काफी चोटें पाई गईं। जिससे माना जा रहा है कि उसकी मौत चोटों से हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles