मथुरा, (वेब वार्ता)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मथुरा के ठाकुर किशोर सिंह को प्रदेश की मुख्य कार्यकारिणी में स्थान देते हुए प्रदेश सचिव का पद दिया है। ठाकुर किशोर सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले नई बस्ती के लोगों का मुद्दा उठाया। कहा कि अगर सरकार ने उनकी बातों को नहीं सुना तो सपा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। यह मुद्दा 135 लोगों के बेघर होने का है।
उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन के बीच में रेल परियोजना सरकार द्वारा घोषित की गई है, उससे समस्याएं उत्पन्न होंगी। महज भाजपा के कुछ बड़े नेताओं के इशारों पर इसे अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कल की योजनाओं का नाम बदलकर फीता काटने का काम भाजपा सरकार कर रही है। छुट्टा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार का इस पर ध्यान नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ठा. अजीत सिंह, प्रो. डॉ. राजन रिजवी, भरत शर्मा, रणवीर धनगर, सौरभ चौधरी, रामधन गुर्जर, वल्लभ भाई कुशवाहा, मनोज गोयल, नारायण दास यादव, हाजी फारुख, दाऊ दयाल यादव आदि मौजूद रहे।