कलान/शाहजहांपुर(वेबवार्ता)- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शाहजहांपुर के तत्वाधान में पूरे जनपद में चलाए जा रहे क्षत्रिय मिलन एब महा जन सम्पर्क अभियान के तहत में सोमवार को नगर कलान में स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में ब्लाक का क्षत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक सूरज पाल सिंह चौहान(सथरी) एवं संचालन राहुल सिंह चंदेल ने किया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सम्मेलन के मुख्यअतिथि राष्ट्र पति पुरस्कार से सम्मानित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति एब धर्म की रक्षा के लिए महासभा संस्कार अभियान चलाएगा।पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को प्रशिक्षित एवं प्रोत्साहित करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। उसके अनुसार संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है।
इस मौके पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी पवन कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सर्वाधिक पिछड़े ब्लाक कलान में दुग्ध उद्योग लगाने की अत्यधिक आवश्यकता है।इससे नौजवानों को रोजगार मिलेगा। जिससे कि सर्व समाज आर्थिक रूप से मजबूत होगा। क्षत्रिय महासभा इस मांग को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलेगी।
इस मौके पर जिला महामंत्री कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट )ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कलान हमारे पूज्य पिता जी की कर्म भूमि और हमारी जन्मभूमि है।इस के कण कण का मै कर्ज दार हु हमारे पिता जी ने हमे विरासत में आप सभी के संबंधो को दिया है।हम अजीवन आप सभी की सेवा कर के उस कर्ज को चुकता नही कर पाऊंगा। क्षत्रिय महासभा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर आयोजन कर रही है। इसको न्याय पंचायत स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर ले जाने का जोरदार अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर सम्मेलन को संबोधित करने वालों में प्रमुख रुप से जिला संयोजक सुमित सिंह भदौरिया, संगठन मंत्री प्रीतम सिंह पुजारी, नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,सत्यवीर सिंह चौहान ,आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ अशोक सिंह चंदेल, अवधेश सिंह चौहान, विजय प्रताप सिंह ,अभय प्रताप सिंह आदित्य प्रताप सिंह हन्नी, इंद्रजीत प्रताप सिंह चौहान, सुनील सिंह, राहुल सिंह, महेश सिंह चंदेल, रणविजय सिंह, उमेश सिंह ,आशीष सिंह ,नितिन सिंह, विनीत सिंह ,प्रवीण सिंह, रविंद्र सिंह, अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह ,जयवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, रामवीर सिंह ,अनूप सिंह, प्रदीप सिंह ,भूपेंद्र सिंह ,सुधीर सिंह ,राजेश सिंह ,जयवीर सिंह ,विजय सिंह ,सुनील सिंह आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कलान डॉक्टर अशोक सिंह चंदेल ने उपस्थित सभी क्षत्रिय बंधुओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।