39.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023

रानी लक्ष्मीबाई निःशुल्क सिलाई केन्द्र नारी शक्ति के लिए राखी का उपहार बताया : विनय जायसवाल

कुशीनगर, 12 अगस्त (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में स्वतंत्रता सप्ताह के बीच अपनी अनूठी योजनाओं के लिए पहचाने जाने वाले नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति फेज 2 व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से प्रेरित होकर एक नई पहल करते हुए महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से वातानुकूलित रानी लक्ष्मीबाई निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन चेतना महिला शाखा की अध्यक्षा मीनू जिंदल व नीलम द्वारा किया गया।

नपा कार्यालय के प्रथम तल पर नगर व आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सोच के साथ स्थापित यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को निःशुल्क सिलाई, कढ़ाई, बुनाई के अलावा मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण देगा जिसके पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं से पालिकाध्यक्ष श्री जायसवाल को राखी बंधवाने व मिष्ठान वितरण से की गई।

Rani Laxmibai Free Sewing Centerइसके बाद अपने सम्बोधन में उन्होंने इस योजना को नारी शक्ति के लिए राखी का उपहार बताया साथ ही उक्त केंद्र की व्याख्या करते हुए बताया कि नगर की आधी आबादी को ध्यान में रखते हुए व उनके कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के अलावा स्वरोजगार को बढ़ावा देने की सोच के साथ यह योजना शुरू की गई है। आगामी भविष्य में विभिन्न कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षक की नियुक्ति की बात भी उन्होंने की। साथ ही प्रशिक्षित महिलाओं को प्रशिक्षण काल में नपा द्वारा भत्ता देने व प्रमाण पत्र देने की बात बताई।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से महिला चेतना शाखा की पदाधिकारियों के अलावा अन्य सदस्या, मुन्नी तिवारी, नीलम गुप्ता, सुनीता शुक्ला, रानी कुशवाहा, रीता गुप्ता, मीरा शर्मा, ईओ सन्तराम सरोज, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, सभासद चन्दन जायसवाल, सुभाष सोनी, राजकुमार चौरसिया, मोनू सिंह, सुरेश चौरसिया, संजय मारोदिया, शिवजी जायसवाल, बृजेश शर्मा, मानस मिश्र, अभय मारोदिया, मंथन सिंह, श्याम साहा, गौतम गुप्ता, आदर्श जायसवाल, कुन्दन सिंह, विशाल श्रीवास्तव, अभय तिवारी, अमित तिवारी, दीपक जायसवाल, संतोष चौहान, राजेश जायसवाल, शान्तनु जायसवाल के अलावा अन्य नपा के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles