28.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023

हमारा तिरंगा हमारी सम्पूर्ण भारत भूमि को खुद में समेटे हुए है : विनय जायसवाल

कुशीनगर 13 अगस्त (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देश की आजादी के 75वें वर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के बीच मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के तीसरे दिन आज नगरपालिका कार्यालय के पुस्तकालय भवन में तिरंगा काव्य, साहित्य के अलावा देशभक्ति से सम्बंधित विचार गोष्ठी एवं निबन्ध व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस संगोष्ठी में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें तिरंगे के महत्व और आजादी के नायकों के बारे में सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

Vinay Jaiswalअपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी सम्पूर्ण भारत भूमि को खुद में समेटे हुए है। तिरंगे की शक्ति को बताते हुए उन्होंने कहा कि ये भारतीय तिरंगे की ताकत ही थी जिसने भारतीय विद्यार्थियों को यूक्रेन युद्ध से भी सकुशल देश वापसी कराई थी। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में देश और प्रदेश के समावेशी और सतत विकास को उन्होंने आजादी के बाद के भारत का स्वर्णिम युग बताया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध कवि राघव शरण मिश्र जी ने अपनी कविताओं से सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, बृजेश शर्मा, अभय मारोदिया, नीरज मिश्र, अमित जायसवाल, मंथन सिंह, नवेन्दु गिरि, पप्पू मद्धेशिया, विपिन जायसवाल, मुकेश पासवान, निशा गुप्ता के अलावा प्रतिभागी बच्चे पूजा यादव, पुष्पा यादव, आदर्श मिश्र, शिफाली श्रीवास्तव, अमित शर्मा, अभिषेक मिश्रा, गौतम यादव सहित नपा के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,141FollowersFollow

Latest Articles