– कुमार मुकेश –
अयोध्या (वेबवार्ता)-जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने जनपद के समस्त वृद्वावस्था पेंशन के लाभार्थियों को सूचित किया है कि वृद्वावस्था पेंशनरो की कुल संख्या 84002 है, जिसके सापेक्ष 47430 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण हो चुका है। इनके बैंक खाते में धनराशि प्रेषित की जा रही है। अवशेष 36572 अपना आधार प्रमाणीकरण 15 अगस्त तक किसी भी जनसेवा केन्द्र पर जाकर करा लें, अन्यथा वृद्वावस्था पेंशन बंद हो जायेगी। उक्त जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दी है।