कुशीनगर में पडरौना नगर पालिका ने शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान के तहत डोर टू डोर तिरंगा वितरण
-ममता तिवारी –
कुशीनगर 10 अगस्त ! उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के देशव्यापी अभियान के बीच बुधवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत डोर टू डोर तिरंगा वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
नगर के धर्मशाला रोड और मेन रोड पर सभी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में झण्डा वितरण के बाद अपने सम्बोधन में नगर पालिका परिषद अध्ध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की यह योजना पूरे भारत वर्ष में राष्ट्रवाद का नया संचार कर युवाओं सहित किसानों, महिलाओं, व्यापारियों समेत सभी नागरिकों में अथाह राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने का काम करेगी।
इसी के तहत उन्होंने कल सुबह 11 बजे से भव्य तिरंगा यात्रा की जानकारी देते हुए सभी को यात्रा में शामिल होने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से ईओ सन्तराम सरोज, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अरुण सिंह, आनन्द रावत, आकाश वर्मा, अजय शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, अमित तिवारी, भरत चौधरी, नीरज मिश्र, बृजेश शर्मा, श्याम साहा, रवि सिंह, मंथन सिंह, अमित जायसवाल, गौरव चौबे, विपिन जायसवाल, सहित नपा के अन्य कर्मचारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।