कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना परिसर में चल रहे नगर पालिका परिषद पडरौना के वोटों की गणना हल्की झड़प के बीच शुरू हुई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू मतगणना के प्रथम चरण का परिणाम सुबह करीब 11.15 बजे घोषित हुआ। इस प्रथम चरण में ही भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिली, तो कभी पीछे नहीं हुए। वह अंतिम चरण तक बढ़त बनाए रखते हुए लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी विनय जायसवाल नगर के प्रथम नागरिक बने।
शनिवार की सुबह 11.15 बजे नगर पालिका परिषद पडरौना की मतगणना के प्रथम चरण का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें भाजपा उम्मीदवार विनय जायसवाल को 5408 मत मिले। सपा उम्मीदवार हैदर अली राइनी को 4851 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहेए जबकि निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी को 2879 वोट मिले। इस तरह भाजपा उम्मीदवार ने मतगणना के पहले चरण में ही 557 वोटों की बढ़त बना ली।
उन्होंने दूसरे चरण में भी बढ़त बनाए राते हुए दोपहर 2.20 बजे से घोषित हुए दूसरे चरण के मतगणना में 11106 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1819 वोट से बढ़त मिली। इस चरण में सपा उम्मीदवार को 9287 और निर्दल उम्मीदवार सदाशिव मणि त्रिपाठी को 5144 मत मिले थे। शाम करीब तीन बजे तीसरे चरण की मतगणना रिपोर्ट आने पर भाजपा उम्मीदवार को 16801 मत मिले। इस चक्र में सपा उम्मीदवार को 3639 से पीछे ढ़केल दिया।
तीसरे चक्र में सपा उम्मीदवार को 13162 और निर्दल उम्मीदवार को 7516 वोट मिले। करीब चार बजे चौथे चरण का मतगणना परिणाम घोषित हुआ। इसमें भाजपा उम्मीदवार ने सपा उम्मीदवार से 3877 वोट से बढ़त बनाते हुए 20097 वोट बटोरे। इस चक्र में सपा उम्मीदवार को 16220 और निर्दल उम्मीदवार को 9051 वोट मिले थे। शाम 4.30 बजे घोषित हुई अंतिम चरण के मतगणना में भाजपा उम्मीदवार ने 21072 और सपा उम्मीदवार को 16788 मिला, जबकि निर्दल प्रत्याशी को 9587 वोट मिले।
इस तरह अंतिम चरण में भी भाजपा उम्मीदवार ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4284 मतों की बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। सबसे बड़ी बात रही कि भाजपा के उम्मीदवार को भीतरघात का भी सामना करना पड़ा! उनकी पिछले सत्र के हुए विकास कार्यों व उनकी गरीब से गरीब तबके लोगों से संपर्क काम आया! तमाम झंझावातों के बाद भी अच्छे अंतर से जीत हासिल हुआ। इसके पहले भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपनी भाभी को भी जीत दर्ज कराई।
——————————————————
कुशीनगर की सुकरौली नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दल प्रत्याशी विजयी
कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नगर पंचायत सुकरौली में पहली बार हुए निकाय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार राजनेति कश्यप विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार वरुण जायसवाल को 938 मतों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 4, 565 मत मिले, जबकि राजनेति कश्यप को 5, 503 मत मिले। नगर पंचायत सुकरौली से अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इस नगर पंचायत के कुल 14, 198 मतदाताओं ने अपने मताधिकार कर प्रयोग किया था। उनमें आम आदमी पार्टी के महेंद्र चौहान को 48, भाजपा के वरुण पांडेय को 4, 565, सपा की सरिता सिंह को 1, 033 बसपा के सुभाष को 2049, निर्दलीय उम्मीदवार अवधेश को 89, अशोक को 248, गिरजा को 23, बबुनी को 68, राजेश को 48, विवेकानंद को 64, वंदना को 49 और राजनेति कश्यप को 5, 503 मत मिले। नोटा को 18 वोट मिलेए जबकि 526 मत अवैध घोषित हो गए।
——————————————————
भाजपा को हराकर सपा ने छीनी सीट
कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नगर पालिका परिषद हाटा के अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी के रामानंद सिंह को जीत मिली। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार राजू मद्धेशिया को 2, 655 मतों से पराजित किया। इस तरह उन्होंने यह सीट भाजपा से छीन ली। सपा को इस सीट पर पहली बार जीत मिली है। हाटा नगर के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में हुए नगर पालिका हाटा के मतगणना के प्रथम चरण से ही समाजवादी पार्टी के रामानंद सिंह ने बढ़त बना ली। हर चरण में जीत का फासला बढ़ता गया। अंत में सपा के रामानंद ने जीत दर्ज कर ली। इससे पहले हुए सभी चुनावों में भाजपा के खाते में ही हाटा की सीट रहती थी। बसपा के उम्मीदवार धर्मराज को 13, 979 मत मिले।
——————————————————
कुशीनगर नगर पालिका में चुनाव पंडितों के सभी अनुमान ध्वस्त: भाजपा ने जीता चुनाव
कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कुशीनगर नगर पालिका की संपन्न हुई मतगणना में चुनाव पंडितों के सभी अनुमान ध्वस्त हो गए। अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार किरन जायसवाल ने 32, 455 वोट हासिल किया। उनकी निकटतम उम्मीदवार सपा की मुन्नी देवी को 14, 017 वोट मिले। बसपा उम्मीदवार व निवर्तमान अध्यक्ष साबिरा खातून तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 11, 505 मत ही मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 18, 438 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। कुल 14 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था। बाकी सबकी जमानत जब्त हो गई है। भाजपा उम्मीदवार ने किरन जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका की बेपटरी व्यवस्था को पटरी पर लाने के साथ शहर और देहात क्षेत्र में विकास को समान रुप से सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। कुछ ही दिन बाद बरसात का मौसम शुरू होगा। नगर को जलभराव से मुक्त कराया जाएगा। ड्रेनेज सिस्टम ठीक कर व्यवस्था बनाई जाएगी कि शहर से निकलने वाले पानी को व्यवस्थित ढंग से किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाए। उन्हें सिंचाई का लाभ मिले। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि कुशीनगर का सौभाग्य है कि यहां भगवान बुद्ध की निर्वाण स्थली है। इस अंतरराष्ट्रीय स्थली को और विकसित कर पर्यटकों के लिए आकर्षित बनाया जाएगाए ताकि उनका ठहराव बढ़े और लोगों को रोजगार मिले।
——————————————————
कुशीनगर में भाजपा का सात सीटों पर कब्जा, सपा व बसपा एक- एक, बाकी निर्दल प्रत्याशी जीते
कुशीनगर, 14 मई (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर तीन नगर पालिका समेत तेरह सीटों के लिए हुई। मतगणना के बाद घोषित परिणाम अप्रत्याशित रहा। भाजपा को सात, निर्दलीयों को चार व सपा व बसपा को एक-एक सीट पर विजयश्री हासिल हुई है। इनमें से नवसृजित नगर पंचायतों छितौनी, सुकरौली, मथौली व फाजिलनगर में निर्दलीय प्रत्याशियों पर जनता ने विश्वास जताते हुए उनके सिर पर जीत का सेहरा बाधा, जबकि एक नवसृजित नगर पंचायत में अकाल्पनिक ढंग से बसपा प्रत्याशी को जीत मिली है। मतगणना के दौरान सभी मतगणना केंद्रों का डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जायसवाल व सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने निरीक्षण किया और निष्पक्ष मतगणना के लिए कड़े निर्देश दिए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जिले के पडरौना, खड्डा, कप्तानगंज, हाटा, कसया, तमकुहीराज तहसील मुख्यालयों पर स्थित इंटर कॉलेजों में मतगणना करायी गयी। पडरौना नगर पालिका के स्थानीय उदित नारायण इंटर कालेज परिसर में पांच चक्रों में हुई मतगणना में भाजपा के विनय जायसवाल विजयी घोषित किये गए।पडरौना नगर पालिका के हुई मतगणना के अंतिम चक्र का परिणाम घोषित किया गया । जिसमें विनय जायसवाल को 21072, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैदर अली राईनी को 16788, बसपा के सतीश कुशवाहा को 6118 एवं निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी को 9587 मत मिले। इस प्रकार भाजपा के विनय जायसवाल ने 4284 वोट से जीत हासिल की। विनय जायसवाल ने इस नगर निकाय चुनाव में हेड्रिक लगाई। इन्होंने ने एक बार अपनी भाभी के नाम से चुनाव निर्दल चुनाव लडे़।
दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लडे़ और विजयी हुए पुनः भाजपा ने इस बार विनय जायसवाल को चुनाव लडाया और जनपद में सबसे अधिक मतों से चुनाव जीते। कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा उम्मीदवार किरण जायसवाल को 32455 मत मिला है। निकटतम उम्मीदवार सपा की मुन्नी देवी को 14017 और बसपा की साबिरा खातून को 11505 मत मिला है। भाजपा उम्मीदवार किरण जायसवाल पत्नी राकेश जायसवाल 18438 मतों से विजयी घोषित की गई हैं।दुदही नगर पंचायत से बसपा प्रत्यासी शायदा खातून को 3166 वोट मिला। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पारसनाथ जायसवाल को हराया। पारसनाथ जायसवाल को 2160 वोट मिला था। इस प्रकार बसपा प्रत्यासी शायद खातून 1006 वोट से विजयी घोषित हुई।
तमकुहीराज नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी जेपी गुप्ता को 3375 वोट प्राप्त हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल मुनीर अहमद को 121 वोटों के अंतर से हराया। निर्दल मुनीर अहमद को कुल 3254 वोट मिले। नगर पंचायत खड्डा से भाजपा प्रत्याशी संगीत वर्मा 5350 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की पुष्पा जायसवाल को 1126 मतों के अंतर से हराया। पुष्पा जायसवाल को 4224 वोट मिले। जबकि नगर पंचायत छितौनी में निर्दल प्रत्याशी अशोक निषाद ने 1844 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ओमप्रकाश गुप्ता को 13 मतों के अंतर से हराया। आदर्श नगर पंचायत रामकोला के अध्यक्ष पद को भारती जनता पार्टी ने सपा से छीन ली। भाजपा की उम्मीदवार सुनीता देवी को 11834 मत मिले।
सुनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा को 11305 मत मिले। कप्तानगंज नगर पंचायत से भाजपा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुशीला देवी विजयी रही। सुशीला देवी पत्नी विजय खेतान को 5392 मत मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल उषा देवी को 3278 मत मिला। नगर पंचायत सेवरही से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सोनिया पत्नी त्रिभुवन जायसवाल ने 7993 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती संध्या देवी पत्नी श्याम सुंदर विश्वकर्मा 4940 को 3053 वोटों के अंतर से हराया। नगर पंचायत फाजिलनगर में निर्दलीय प्रत्याशी शत्रुमर्दन शाही ने अपने निकटतम प्रत्याशी अवधेश सिंह को 628 मतों के अंतर से हरा दिया। शत्रुमर्दन शाही को कुल 3420 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी अवधेश सिंह 1693 को 628 मतों के अंतर से हरा दिया। नगर पंचायत मथौली से निर्दलीय प्रत्याशी नवरंग सिंह 3060 वोट पाकर सपा प्रत्याशी 3016 को 44 वोटों के अंतर से हरा दिया। नगर पालिका परिषद हाटा से भाजपा को हार का सामना करना पडा यहा समाजवादी पार्टी रामानंद 19793 पाकर विजयी हुए।