28.1 C
New Delhi
Thursday, September 28, 2023

UP Police Bharti 2023 | उत्तर प्रदेश में मेगा पुलिस भर्ती, यहां पढ़े पूरी जानकारी

लखनऊ, (वेब वार्ता)। पुलिस विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए आज हम एक बड़ी खबर लेकर आये है। जी हां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल (पुरुष और महिला) की भर्ती के लिए एक डिटेल नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल उत्तर प्रदेश सरकार कुल 52,699 वैकेंसी भरी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने आगे दावा किया है कि यह यूपी सरकार के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होगी। आइए इस बारे में जानते है विस्तार से जानकारी…

नोटिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि

जरूरी बात आपको बता दें कि आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने में और देरी हो सकती है क्योंकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा, भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए कंपनियों और एजेंसियों द्वारा कथित तौर पर निविदाएं भी आमंत्रित की जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि इस मेगा भर्ती को लेकर डिटेल नोटिफिकेशन आधिकारिक साइट से कब आती है।

जानें कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

आपको बता दें कि जब भी नोटिफिकेशन जारी होगा, कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर देख सकते हैं।  उत्तर प्रदेश पुलिस नोटिफिकेशन 2023 में यूपी पुलिस वैकेंसी के लिए सभी जरूरी तारीख, आवेदन फी, पात्रता मानदंड, परीक्षण पैटर्न, चयन प्रक्रिया आदि जानकारी साइट पर उपलब्ध होगी। इसके जारी होने के बाद यूपीपीआरपीबी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू करेगा।

रिक्त पदों का विवरण

अब बात करते है कि रिक्त पद कितने है। दरअसल इस मेगा भर्ती में 52,699 वैकेंसी में से, यूपीपीआरपीबी सिविल पुलिस विंग के लिए 41,811 कांस्टेबल, प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के लिए लगभग 8,540, यूपी विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के लिए लगभग 1,341 कांस्टेबल और शेष 1,007 फायरमैन के रूप में नियुक्त करेगा।

जानें क्या है पात्रता

  • सबसे पहले आपको बता दें कि इस पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पूरी करनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पदों के लिए आयु सीमा की पूरी तरह से समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि यह कैटेगरी के आधार पर अलग अलग होती है।
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा में संशोधन किया गया है, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा कम है।
  • वही आपको बता दें कि अनरिजर्व कैटेगरी में पुरुषों के लिए आयु सीमा 18 से 22 साल के बीच निर्धारित है, जबकि महिलाओं के लिए यह 18 से 25 साल के बीच निर्धारित है।
  • ओबीसी/ एससी/ एसटी (पुरुष) आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 28 साल है, जबकि उसी कैटेगरी में महिलाओं के लिए आयु सीमा 18 से 31 साल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles