-अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने राजनीतिक आंदोलन की दिशा व दशा पर हुई परिचर्चा
मथुरा, 09 अक्टूबर (आलोक तिवारी)। अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन जनपद मथुरा द्वारा बहुजन नायक मान्यवर काशीराम के 18 वे परिणिर्वाण दिवस पर ग्राम पंचायत दतिया ब्लॉक मथुरा में श्रद्धांजलि सभा एवं मान्यवर काशीराम साहब का राजनीतिक आंदोलन की दिशा दशा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पिछड़ा वर्ग की हिस्सेदारी विषय पर विराट परिचर्चा आयोजित की।
परिचर्चा में सर्वप्रथम समाजसेवी बद्री प्रसाद सिंह एड एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ भगवान सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम सिंह कर्दम एडवोकेट, विजेंद्र सिंह बौद्ध आदि ने संयुक्त रूप से मान्यवर साहब के राजनीतिक आंदोलन की दशा का उल्लेख किया। साथ ही मान्यवर काशीराम साहब के विचारों को आगे बड़ाकर उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया, तभी लोगों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है।
महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के साथ धोखा किया है जिसकी कीमत हिंदू मुस्लिम करने वाली भाजपा सरकार को चुकानी होगी। अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहां की मान्यवर काशीराम ही नारी सशक्तिकरण के सच्चे हिमायती थे और अच्छे पैरोकार साबित हुए।
विराट पारी चर्चा में मथुरा जनपद के अल्पसंख्यक पिछड़ा एससी-एसटी वर्ग के प्रमुख प्रतिनिधियों में प्रेम सिंह विमल, मोहरश्री,श्यामवती देवी, वीरवती देवी, उर्मिला देवी, उर्मिला देवी, कुमारी शालू,कुमारी मीनू, कुमारी कोमल, कुमारी सुहाना,कुमारी सुरभि,मेहताब सिंह, विवेक कुमार, राजवीर सिंह,मनीष, ब्रह्मानंद,वीर नारायण, भजनलाल, पवन कुमार, गोवर्धन सिंह, यीशु कुमार,राजकुमार गुड्डू, जयपाल सिंह,विकास कुमार, जयचंद, राजेश कुमार, गणेश कुमार, करण कुमार, भागचंद आदि सैकड़ो महिला पुरुषों ने केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम 2023 में गरीब निर्धन पिछड़ा वर्ग की दलितों की उपेक्षा का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया।