बरसाना, 22 सितंबर (आलोक तिवारी)। सिपाई से चरण चुम्बन कर क्षेत्राधिकारी तक पहुंचे फिरोजाबाद निवासी राम मोहन शर्मा के अति आत्म विश्वास के चलते उठाए गए कदमों पर राधाष्टमी पर्व पर बरसाना पहुंचे दो श्रद्धालुओं को असमय काल के गाल में समा कर जान गवानी पड़ी तो विपक्षी दलों के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे सीओ गोवर्धन को पुनरावृत्ति घटना से कोई फर्क नहीं पड़ा।
विदित हो कि बरसाना में राधा जन्मोत्सव के दौरान राधा रानी ने जन्म लियो जय हो ब्रषभान दुलारी प्रकट हुई जय घोषों से राधारानी मंदिर प्रांगण गुंजाएं मान था तभी दर्शन करने के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत होने की खबर है। हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शासन से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है। प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उनका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं। महिला श्रद्धालु को उनके परिजन किसी तरह सीएचसी ले गये जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर कस्बा के सुदामा चौक पर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग बेहोश हो गए उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह का इस संबंध में कहना कि भीड़ के दबाव में दो श्रद्धालुओं की मौत की बात पूरी तरह निराधार असत्य है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि दो लोगों की दम घुटने से मौत हुई है ऐसा नहीं जबकि सत्यता ये हैं कि मृतक बुजुर्ग महिला डायबिटीज की मरीज थी उनको 500 से अधिक डायबिटीज चल रही थी। उन्होंने कल से कुछ खाया भी नही था। दूसरे मृतक बुजुर्ग अस्वस्थ थे उनकी हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हुई है। एस एस पी शैलेश पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में कही भी पूजन दर्शन के दौरान कोई घटना नही हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही खबर का हम खंडन करते हैं। राधाष्टमी का मेला बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है।
पूर्व में भी राधारानी मंदिर प्रांगण में हादसा हो चुका है और इसकी जानकारी सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा को मीडियाकर्मियों द्वारा भली भांति दी जा चुकी थी और तमाम लोगों से जानकारी प्राप्त होने पर भी वा वृंदावन हादसे को प्रत्यक्ष रूप से अवगत सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा सबकुछ अनदेखा कर अपनी निजी रंजिश निकालने को गोवर्धन थाने में फर्जी मुकद्दमा दर्ज कराने में मशगूल थे जब उक्त हादसा हो रहा था। अब यह तो समय ही बताएगा कि तत्कालीन एस एस पी अभिषेक यादव के कार्यकाल में घटित वृंदावन हादसा से भी सबक नहीं लेने वाले और चरण चुम्बन कर गोवर्धन क्षेत्र जैसे सर्किल का चार्ज प्राप्त कर पुलिस की फजीहत से लेकर मजामत तक कराने वाले सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा को लेकर उनके द्वारा बरती गई घोर लापरवाही पर आलाकमान द्वारा क्या निर्णय लिया जाएगा।