30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 3, 2023

Lucknow News: मासिक राजस्व प्राप्ति लक्ष्य के अनुरूप हो, इसके लिए सम्बंधित अधिकारी फील्ड में जाकर कार्य करें- दयाशंकर सिंह

   – कुमार मुकेश –

लखनऊ(वेबवार्ता)-परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में राजस्व वसूली की मासिक प्राप्ति में 01 मार्च से 26 मार्च, 2023 तक पूरे प्रदेश में मेरठ परिक्षेत्र 64.14 प्रतिशत की प्राप्ति के साथ प्रथम स्थान पर है जबकि लखनऊ 39.19 प्रतिशत प्राप्ति के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। यदि सम्भागवार बात की जाय तो गाजियाबाद संभाग 77.99 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति के साथ प्रथम स्थान पर है जबकि सहारनपुर संभाग 46.03 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं मेरठ संभाग 44.75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर है। लखनऊ संभाग 41.28 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति के साथ 5वें स्थान पर है।

यह जानकारी अपर परिवहन आयुक्त  निर्मल प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि जिलेवार राजस्व प्राप्ति को अगर देखा जाय तो गौतमबुद्ध नगर 118.40 प्रतिशत प्राप्ति के साथ प्रथम स्थान पर है एवं गाजियाबाद 60.66 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं बुलंदशहर 54.04 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर है। अगर जनपद लखनऊ को देखा जाय तो 47.12 प्रतिशत के साथ 10वें स्थान पर है।
 निर्मल प्रसाद ने बताया कि परिवहन मंत्री ने विभाग को निर्देश दिये हैं कि लक्ष्य प्राप्ति में जो जनपद राज्य औसत से कम हैं, अपने कार्य में तेजी लाते हुए लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में ठोस काम करें। अगली समीक्षा बैठक में ऐसे जनपद जहां पर राजस्व प्राप्ति लक्ष्य के अनुरूप कम पाया जायेगा वहां के सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपदों में कार्यरत अधिकारी कार्यालयों से निकलकर क्षेत्र में जाएं और अपने कार्य शैली में सुधार लायें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles