30.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

Lucknow News: पी0एम0एस0एम0ए0 दिवस पर इम्पैनेल्ड निजी अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा

                   – कुमार मुकेश –

प्रत्येक माह चार बार- 01, 09, 16 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक संचालित

गर्भवतियों की विशेषज्ञ अथवा एम0बी0बी0एस0 चिकित्सक की देख-रेख में प्रसव पूर्व जाँच एवं उपचार

IMG 20230510 WA0035 1
लखनऊ(वेबवार्ता)-  प्रदेश सरकार गर्भावस्था के दौरान समस्त गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व एवं प्रसवोपरान्त गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के लिये कृत संकल्प है। प्रसव पूर्व जाँचों से उच्च जोखिम युक्त गर्भवती महिलाओं को चिन्हीकरण एवं उनका ससयम प्रबन्धन करते हुये मातृ मृत्यु अनुपात में गुणात्मक कमी लायी जा सकती है। गर्भस्थ शिशु एवं गर्भावस्था की जानकारी हेतु प्रसवपूर्व अल्ट्रासाउण्ड की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउण्ड गर्भावस्था की बेहतर ट्रैकिंग, काउंसलिंग और जन्म की तैयारी करने में सहायक है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रत्येक माह की 09 तारीख को यह अभियान समस्त ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों, जनपदीय महिला चिकित्सालयों व शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं मेडिकल कॉलेजों तथा प्रत्येक माह की 01, 16 एवं 24 तारीख को पी0एम0एस0एम0ए0 प्लस दिवस का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (शहरी एवं ग्रामीण), जनपद स्तरीय चिकित्सा इकाइयों एवं राजकीय मेडिकल कॉलेजों में किया जा रहा है।

IMG 20230510 WA0033
पी0एम0एस0एम0ए0 दिवसों पर अल्ट्रासाउण्ड के महत्व पर गर्भवती महिलाओं को परामर्श देना तथा उनको अल्ट्रासाउण्ड सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु एक उत्कृष्ट अवसर हैं। इन दिवसों में प्रसवपूर्व सेवाएं चिकित्सकों/नर्साें/लैब टैक्नीशियनों एवं अन्य स्टॉफ की टीम द्वारा व्यापक रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं और इन दिनों पर विशेष रूप से गर्भवती महिलाएं पी0एम0एस0एम0ए0 हेतु चिन्हित समस्त स्वास्थ्य इकाईयों पर पहुँचती हैं। जनपदों में इस सुविधा को प्रत्येक स्तर पर पारदर्शी, त्वरित एवं एकरूपता लाने हेतु उक्त सुविधा के लिए ई-रूपी वाउचर के माध्यम से किया जा रहा है।
पी0एम0एस0एम0ए0 दिवसों में ई-रूपी वाउचर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड सुविधा प्रदान की जा रही है। दिनांक 09.05.2023 को आयोजित पी0एम0एस0एम0ए0 दिवस पर 56,654 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया एवं निःशुल्क एवं परामर्श प्रदान किया गया। 10,905 गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड करवाने हेतु क्यू0आर0 कोड जनरेट किये गये। जेनरेटेड क्यू0आर0 के माध्यम से स्वास्थ्य इकाई पर आई गर्भवती महिलाओं को इम्पैनेल्ड निजी अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड सुविधा प्रदान की जायेगी। गर्भवती महिला जेनरेटड क्यू0आर0 का प्रयोग करते हुए 01 माह के अन्दर उक्त सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles