-ठगों ने बनाया नया कमाई का ज़रिया
बरेली, 31 अगस्त (देश दीपक गंगवार)। अपने चांद के लिये एक कारोबारी ने चांद पर ज़मीन खरीदी हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय कानून के हिसाब से चांद पर जमीन खरीदना कानूनी तौर पर मान्य हैं इसके बावजूद कारोबारी ने ज़मीन खरीदी हैं। जिसके बाद अब उनको डर सता रहा हैं कि कही वो ठगी के शिकार तों नहीं हुए। ठगी अब चांद तक जा पहुंची हैं। एक ओर चंद्रयान-3 की सफलता से पूरा देश गौरन्वित हुआ वही ठगों ने अपनी कमाई का ज़रिया अब चांद कों ही बना डाला आंवला के एक कारोबारी इसका शिकार होते नज़र आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक कारोबारी ने एक ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से एक एकड़ चांद पर जमीन खरीदी है। जिसके एवज में उन्होंने 426 डालर का भुगतान भी किया है। जिसमें इंडियन करेंसी में इसकी कीमत 35हज़ार बताई जा रही है। मामला आंवला के अलीगंज क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी ओम सागर ने बताया कि उनको एक परिचित ने बताया कि जोधपुर की एक दम्पत्ति ने लूना सोसायटी इंटरनेशनल से जमीन खरीदी है। उन्होंने बताया कि दिखाई गईं कटिंग में यह भी लिखा था कि चांद पर और बॉलीवुड अभिनेता भी जमीन खरीद रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने दिये गए विज्ञापन पर पता किया तों उन्होंने कहा कि चांद पर ड्रीम लेक के पास एक एकड़ जमीन के लिए 426 डालर देने होंगे।
आपको बता दें प्रॉपर्टी डीलर व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री ने अपने बेटे के लिये चांद पर ज़मीन खरीदी हैं। जिसके बाद उनका पूरा परिवार ख़ुश हैं। जबकि जानकारो की मानें तों चांद पर जमीन खरीदना कानूनी तौर पर मान्य नहीं है। लूना नाम की सोसाइटी चांद पर ज़मीन बेचने का दावा करती हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मान्य नहीं है।