22.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

हत्या कर भाग रहे तीन आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

ललितपुर, 22 सितंबर (आलोक चतुर्वेदी)। ललितपुर पुलिस ने देर रात हाईवे पर हुई मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों हत्यारोपियों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायल हत्यारोपियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मुठभेड़ की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों ने बुधवार की रात एक युवक की हत्या कर शव को कमरे में बंद कर मृतक की बाइक व मोबाइल लेकर भाग निकले थे। देर हाईवे पर जब पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस पर फायरिंग कर दोनों हत्यारोपी भागने लगे। हत्यारोपियों के पास से दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।

एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि ग्राम सिरोंन कलां निवासी कमल सिंह बुंदेला की मंगलवार रात ग्राम सिपाई निवासी बड़े राजा, पंचम लाल व रायपुर निवासी रामवती पाल ने मिलकर हत्या कर दी थी और मृतक की बाइक व मोबाइल लेकर भाग निकले थे। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में देर रात हाईवे 44 पर गश्त कर रही थी, तभी बिरधा व भैंसाई के बीच में दोनों हत्यारोपियों महिला के साथ बाइक से जाते देखे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों हत्यारोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबाबी फायरिंग में दोनों हत्यारोपियों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने मौके से हत्यारोपी महिला रामवती को गिरफ्तार कर लिया। घायल हुए दोनों हत्यारोपियों की पहचान बडे राजा पुत्र हरवंश उर्फ हरवान सिंह बुन्देला, पंचम राम कुशवाहा उर्फ गुल्ले पुत्र भोले कुशवाहा और रामवती पत्नी बबलू पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से दो तमंचे, मृतक की बाइक व मोबाइल बरामद किए हैं।

बता दें थाना जखौरा के ग्राम सिरोंन कलां निवासी ऊदल सिंह ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी भांजी हीरेन्द्र राजा पुत्री लाखन सिंह निवासी लालौन थाना जखौरा की शादी 18 वर्ष पहले हरवंश सिंह पुत्र हरभान सिंह बुन्देला के साथ हुई थी, उनकी तीन संतानें हुईं। बड़े राजा बुन्देला उनकी भांजी के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। जिससे उसकी भांजी उसके घर आ गयी थी। जिस पर उन्होंने भांजी को समझाया था। कमल सिंह भांजी को उसकी ससुराल छोड आया था। बड़ेराजा को काफी समझाया था। कुछ दिनों बाद बड़े राजा ने भांजी को पुन: प्रताडि़त किया।

इसके बाद भांजी बिना बताए पंकज जैन के साथ गुजरात अहमदाबाद चली गई थी। जिसे पुलिस ने पकड़कर वापस किया था। बड़े राजा बुन्देला भाई कमल सिंह के समझाने से काफी गुस्सा हुआ और कमल सिंह को जान से की मारने की धमकी दी। बुधवार शाम कमल सिंह के मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से फोन आया और उसे बुलाया था। जिसके बाद वह चले गये। देर रात तक वह वापिस नहीं आए, तो उनकी तलाश की गई। थाने में सूचना दी। गुरुवार को जानकारी हुई कि उसके बडे भाई कमल सिंह की बड़े राजा व ग्राम रायपुर निवासी रामवती पत्नी बबलू ने अपने अन्य लोगों के साथ उसकी हत्या कर दी व शव को वार्ड नंबर 8 नेहरू नगर पाराशर कॉलौनी निवासी पुष्पा पत्नी संतोष के घर में छिपा दिया था।

हत्यारोपियों से मुठभेड़ के दौरान शामिल पुलिस कर्मी : बिरधा चौकी क्षेत्र में सतरवांस पुल के पास हुयी मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक हरिशंकर चन्द, निरीक्षक जर्नादन यादव, सर्विलांस सेल से उप निरीक्षक सतीश कुशवाहा, जखौरा थाने से उप निरीक्षक राहुल राठौर, उप निरीक्षक अनुज कुमार, हे.कां.राघवेन्द्र पाल, हे.कां.योगेन्द्र चौहान, हे.कां.बृजेन्द्र सिंह, एसओजी हे.कां.शिववीर सिंह, हे.कां.एसओजी स्वदेश कुमार, हे.कां.नरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles