19.1 C
New Delhi
Friday, December 1, 2023

भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण अभियान की

ललितपुर, 22 सितंबर (आलोक चतुर्वेदी)। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की बूथ सशक्तिकरण अभियान की एक कार्यशाला हाईवे स्थित जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने की एवं संचालन जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास ने किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन सत्रह सितम्बर से दो अक्टूबर गांधीजी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं। जिन पर प्रत्येक दिन रोज नित नये कार्यक्रम आयोजित करना तय हुआ है। इसके अलावा जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थित दर्ज की जो लगभग शत प्रतिशत थी।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम के संयोजक गौरव गौतम ने बीताया कि 25 सितम्बर को श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर मनायी जानी है। जिस पर शक्ति केन्द्र स्थल पर छोटी छोटी गोष्ठियाँ भी आयोजित की जानी हैं।

आयुष्मान भव कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दीपक चौबे ने बताया कि अठारह तारीख से आयुष्मान भव कार्ड वनाने का कार्यक्रम चलना है इस के अलावा तेईस और चौबीस तारीख को सीएससी, व पीएससी केन्द्र पर कार्यकर्ताओं के सहयोग से मुफ्त स्वास्थ्य मेला लगाया जायेगा। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के सह संयोजक धर्मेश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुनने के लिए आग्रह कर के सुनाने का प्रयास किया जायेगा।

जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के बारे में विस्तार से बताया कि इस कार्य के लिए जिला पदाधिकारियों सहित मोर्चा के अध्यक्ष और महा मंत्रियों, मंडल अध्यक्षों, सहित प्रदेश, क्षेत्र के पदाधिकारियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा इस कार्य में सबका महत्वपूर्ण योगदान है जिसके लिए हम सब को जुटना होगा।

क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान छब्बीस सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें मण्डल प्रवासियों को मण्डल पर रह कर ही सब कार्य कराना है और मण्डल बैठक में सभी पदाधिकारियों को बुलाना और उनसे कार्य लेना होगा। यदि कोई पदाधिकारी सक्रिय नहीं है तो जिले व मण्डल की सहमति से नये कार्यकर्ताओं को दायित्व सोंपने का कार्य भी करना होगा। इसके अलावा शक्ति केन्द्र बैठक का भी समय समय पर आयोजन करना होगा।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी बंशीधर श्रीवास ने बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं को जो उच्च नेतृत्व द्वारा प्रवासी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है उनके साथ लगकर बूथ सशक्तिकरण हेतु सब को कार्य करना है। इसके अलावा प्रवासी बूथ अध्यक्षों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और बूथ सूची का सत्यापन करने का काम भी करेंगे। और डाटा इकट्ठा करके जिला अध्यक्ष को उपलब्ध भी करायेंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश सिंह लोधी एड, बुन्देलखण्ड विकास वोर्ड के अध्यक्ष प्रदीप चौवे, निवर्तमान अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी राम निरंजन, प्रदेश सदस्य जे के सिंह, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुन्देला, बंशीधर श्रीवास, बलराम सिंह लोधी, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा घासीराम सहरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत, हरिश्चन्द्र रावत, रतीराम निरंजन, धर्मेन्द्र पाठक, किरण सैन, बसंती लारिया, हरीसिंह बुन्देला, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, जिला मंत्री निखिल रामकुमार तिवारी, गौरव चौधरी भू प्रतापसिंह बुन्देला, रमेश कुशवाहा नझाई, राजकुमार विश्वकर्मा, धर्मेश द्विवेदी, रजनी अहिरवार, अभियान सह प्रभारी राजेश लिटौरिया, कार्यालय मंत्री संदीप सिंह बुन्देला, गन्धर्व सिंह लोधी बाबू जी, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसोदिया, रूपेश साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोर्चा गण गौरव गौतम, डा दीपक चौवे, सुरेश कोंते, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष गण श्याम विहारी कौशिक, अरुण द्विवेदी, भगवान सिंह निरंजन, अस्सु पंडा, पुनीत चौरसिया, हरपाल सिंह सिसोदिया, देवेंद्र तिवारी, नीरज पटैरिया, सूरज जैन, कुंजर सिंह राजपूत, अमरेश सिंह लोधी, मुलायम सिंह लोधी, मोर्चा अध्यक्ष गण दिग्विजय सिंह लोधी मोंटी भैया, सुरेश टोंटे, श्रीमती लक्ष्मी रावत, नीतेश संज्ञा, नासिर मंसूरी, सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक, डा तेजस्व श्रीवास्तव, आई टी प्रमुख विकास राठौर, नवीज अहमद खान, युवा मोर्चा महामंत्री देवेंद्र सिंह लोधी, आशीष हुड्डैत, भरत सिंह लोधी एड, सनी बाल्मीक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles