28.1 C
New Delhi
Wednesday, October 4, 2023

Lakhimpur Khori: सरकारी विद्यालय के कक्षा छह के छात्र घर पर चलाता है निशुल्क मोहल्ला क्लास

लखीमपुर खीरी (वेबवार्ता)- मंगलवार की शाम तहसील धौरहरा ब्लॉक ईसानगर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे थे, इसी बीच डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह अफसरों संग ग्राम मिर्जापुर मल्लापुर के मजरा पकरियापुरवा पंहुचे, जहां डीएम ने उसी गांव के निवासी मुंशीलाल भार्गव का 12 वर्षीय बालक मनीष कुमार को आसपास के करीब 15 बच्चों को घर के बाहर पढ़ाते हुए देखा।

    डीएम अफसरों संग रुके मनीष को पढ़ाते हुए करीब 5 मिनट तक देखते रहे। इसके बाद मनीष के पांच पहुंचकर उसका परिचय जाना। मनीष ने बताया कि वह इसी गांव का रहने वाला है और उच्च प्राथमिक विद्यालय चहलार में क्लास छह का विद्यार्थी है। जो प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आसपास के बच्चों को अंग्रेजी गणित सहित अन्य विषयों को पढ़ाता है। यह काम उसने अपने विद्यालय के कमल नाम के अध्यापक के कहने पर शुरू किया। डीएम के समक्ष उसने बारी बारी से बच्चों को बुलाकर उनके शैक्षिक ज्ञान से अवगत कराया। अफसरों के समक्ष बच्चे बिना रुके पहाड़े गिनती सहित अक्षर ज्ञान के विषय में जानकारी देते नजर आए। डीएम ने बच्चे की ना केवल सराहना की बल्कि पुरस्कृत भी किया। डीएम के वहां पर मौजूद बच्चों को बिस्किट चॉकलेट आज भी वितरित किया। बच्चों ने अपने बीच डीएम को पाकर खुश नजर आए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,147FollowersFollow

Latest Articles