लखीमपुर खीरी (वेब वार्ता)- पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एंव अवैध शस्त्रों की बिक्री/निर्माण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 20.11.2022 को उ0नि0 प्रभात कुमार गुप्ता मय हमराह हे0का0 अरशद खान, का0 विकास सिंह व का0 बृजेश कुमार पुलिस बल थाना पसगवां जनपद खीरी द्वारा अभियुक्त अकील पुत्र वसीर निवासी धमौली थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को मय बरामदशुदा 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ ताजपुर नहर से रमपुरा जाने वाले मार्ग पर बहद ग्राम ताजपुर थाना पसगवाँ जनपद खीरी से गिरफ्तार किया गया। जिसका चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना पसगवाँ जनपद खीरी
1. उ0नि0 प्रभात कुमार गुप्ता प्रभारी चौकी ताजपुर थाना पसगवां जनपद खीरी
2. हे0का0 अरशद खान थाना पसगवां जनपद खीरी
3. का0 विकास सिंह थाना पसगवां जनपद खीरी
4. का0 बृजेश कुमार थाना पसगवां जनपद खीरी