23.1 C
New Delhi
Thursday, October 5, 2023

Lakhimpur Khiri News: थाना समाधान दिवस में डीएम-एएसपी ने सुनी समस्याएं

लखीमपुर खीरी(वेबवार्ता)-  माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस व भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के संग थाना खीरी व थाना कोतवाली सदर में आयोजित थाना समाधान दिवस पहुंचे, जहां दोनो अफसरों ने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी। थाना समाधान दिवस थाना खीरी में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राजस्व-पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली क्षम्य नही होगी। पीड़ितों की समस्याओं को खुद समझ कर दूर करें। फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर विवादित मामलों का निस्तारण करें। अगर मामला गंभीर है तो तत्काल उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को अवगत कराएं, ताकि अधिकारी मौके पर जाकर समाधान करें। उन्होनें वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के बाबत स्वयं दूरभाष पर शिकायतकर्ताओ से बात कर उनका सत्यापन कर जानकारी ली कि वह शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से सहमत है। थाना समाधान दिवस में दौरान उप जिलाधिकारी (सदर) श्रद्धा सिंह, प्रभारी निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत वीरेंद्र यादव, पुलिस और राजस्व के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Screenshot 2022 11 12 21 19 23 06 7352322957d4404136654ef4adb64504

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह थाना कोतवाली सदर पहुंचे, जहां पर मौजूद फरियादियों को समस्याओं मौके पर सुना तथा सम्बन्धित का यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण राजस्व व पुलिस विभाग के संयुक्त टीमें मौके पर जाकर कराएं। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी (पुलिस) संदीप सिंह, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,148FollowersFollow

Latest Articles