26.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

Lakhimpur Khiri News: गणेश प्रसाद साहा द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया

लखीमपुर खीरी (वेबवार्ता)- पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में क्षेत्राधिकारी लाइन्स, पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों से विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा एंटी राइट गन, टीयर गैस गन,हैंड ग्रेनेड आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों को ऑप्टीकल्स ट्रेनिंग का अभ्यास भी करवाया गया तथा डॉग स्कवायड के बारे में भी जानकारी दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles