22.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

रमियाबेहड़ में लिया गया बेटियों को बचाने और पढ़ाने का संकल्प

-रमियाबेहड़ में हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम, बड़ी संख्या में जुटी महिलाएं

लखीमपुर खीरी, 09 अक्टूबर (शिवम वर्मा)। रमियाबेहड़ ब्लॉक में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के तहत सोमवार को एकदिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिलापरक कानूनो, महिला शिक्षा, महिला सुरक्षा एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं ग्रामीण समस्याओं/उत्कृष्टता पर चर्चा की गयी। कार्यशाला का कुशल संचालन काउंसलर कयूम जरवानी ने किया।

कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ सुशांत सिंह व सीडीपीओ अंजली गुप्ता ने दीप जलाकर किया। बीडीओ सुशांत सिंह ने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण का विरोध करेंगे। बेटा एवं बेटी में भेद करने वाली हर सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार करेंगे। कन्या के जन्म का स्वागत करते हुए हर एक बेटी को पढ़ायेंगे। समुचित पोषण एवं गरिमामय व सशक्त जीवन प्रदान करने में सहायक होंगे।वन स्टाफ सेंटर, महिला शक्ति केंद्र एवं जिला बाल संरक्षण समिति के कार्मिकों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टाफ सेंटर घरेलू हिंसा अधिनियम बाल विवाह दहेज प्रतिषेध अधिनियम में स्थित महिला पेंशन हेल्पलाइन 1098, 1090, 181 आदि की जानकारी प्रदान की।

महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा बिष्ट एवं जिला समन्वयक निक्की गुप्ता ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि खीरी में ‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं’ के अंतर्गत दहेज उन्मूलन, बाल-विवाह रोकने, लैंगिक समानता के लिए संदेशों का प्रचार-प्रसार करने, इसे जीवन में उतारने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में ब्लॉकवार एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

सीडीपीओ अंजली गुप्ता ने पोषण किट प्रदान करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। महिला कल्याण अधिकारी आर्यमित्रा बिष्ट, जिला समन्वयक निक्की गुप्ता एवं प्रशासिका वन स्टाफ सेंटर रश्मि चतुर्वेदी ने महिलापरक योजना की जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में पंचायती राज से अनुज अवस्थी, महिला कल्याण विभाग के कार्मिक सुंदर लाल, अनुज चतुर्वेदी, आर्य मित्रा बिष्ट, रश्मि चतुर्वेदी, निक्की गुप्ता, रीमा वर्मा, वरुण शुक्ला, संजीत कुमार, कन्हैया राना सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी एवं आशा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहे।

रमियाबेहड़ में चला हस्ताक्षर अभियान, लिया बेटियों को बचाने, पढ़ाने का संकल्प

ब्लाक रमियाबेहड़ में आयोजित कार्यशाला में महिला कल्याण विभाग की अगुवाई में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत हस्ताक्षर अभियान चला, जिसमें महिलाओं-बालिकाओं ने प्रमुखता से प्रतिभाग करते हुए न केवल हस्ताक्षर किए बल्कि बेटियों के लिए अपने संदेश भी लिखें। कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles