16.1 C
New Delhi
Wednesday, November 29, 2023

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएं : डीएम

-खीरी में तीन अक्टूबर से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

लखीमपुर खीरी, 22 सितंबर (शिवम वर्मा)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 03 से 31 अक्टूबर तथा दस्तक अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक संचालित होगा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान सफल बनाने के उद्देश्य से डीएम महेंद्र बहादुर सिंह कलेक्ट्रेट में अंतर विभागीय समन्वय बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अफसरों को समन्वय स्थापित करते हुए संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों, संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। विगत वर्षों की भाँति वर्ष 2023 में भी जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान सम्पादित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होंगा, जो जनपद, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करके अभियान संचालित करेंगा।

अभियान को सफल बनाने के लिए नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, उद्यान, सूचना, कृषि एवं सिंचाई से संबंधित अधिकारियों को अभियान में उनके उत्तरदायित्व बताते हुए जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए की अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए जारी रोस्टर के अनुसार समयबद्ध सभी संवेदीकरण कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार चर्चा की एवं संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने अभियान की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि सभी विभाग मिलकर इस अभियान का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में सभी जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतरविभागीय सहयोग से ही संचारी रोगों का प्रभावी नियंत्रण होगा। माह अक्टूबर में संचालित किये जाने वाले दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेगी।

अवैध चिकित्सालयों पर हुई कार्यवाहियों का डीएम ने जाना सीएचसीवॉर ब्यौरा

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रवार अवैध चिकित्सालयों पर हुई कार्यवाहियो के संबंध में संबंधित एमओआईसी से जानकारी प्राप्त की, इस कार्यवाही को आगे भी जारी रखने का निर्देश दिया। डीएम ने एक हफ्ते का अतिरिक्त समय देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर अवशेष अवैध चिकित्सालयों पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाएं। एक सप्ताह के उपरांत वह स्वयं एसडीएम के जरिए अवैध चिकित्सालयों की जांच कराएंगे। यदि किसी सीएससी क्षेत्र में कोई अवैध चिकित्सालय संचालित मिला तो संबंधित एमओआईसी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles