लखीमपुर खीरी (वेब वार्ता)- न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान उप्र लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराए गए डेमो वीडियो लिंक (https://www youtube.com/live/zWfvIxkwxRI? feature=share) के माध्यम से सभी हितधारको को मा० उच्चतम न्यायालय एवं सभी उच्च न्यायालयों द्वारा प्रतिपादित सन् 1950-2022 तक के महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी सरलता से निःशुल्क प्राप्त की जा सकेगी। और इस भाँति उक्त निर्णयों का समुचित उपयोग हितधारकों द्वारा किया जा सकेगा। उक्त जानकारी अपर जिला जज, सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपेंद्र कुमार सिंह ने दी।