24.1 C
New Delhi
Thursday, June 1, 2023

Lakhimpur Kheri News: बरवर भाजपा प्रत्याशी कुलदीप कुमार दीपू नें पत्रकारों के साथ की प्रेस वार्ता, नगर के अहम मुद्दों पर की चर्चा

लखीमपुर खीरी (वेब वार्ता)- नगरी निकाय चुनाव को लेकर बरवर नगर में आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कुमार दीपू नें भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार के विकास के नाम पर वोट मांगेंगे और जनता हमारा साथ देगी। भाजपा प्रत्याशी कुलदीप कुमार दीपू नें कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ नें हर वर्ग के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री ने अनेकों योजनाओं से लाखों-करोड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित किया है। इसका लाभ नगरी निकाय चुनाव में पार्टी को मिलेगा। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी कुलदीप कुमार दीपू नें बरवर नगर के विकास व जनता की समस्याओं के लिए एक एजेंडा तैयार किया है जिस पर 100% काम किया जाएगा। जैसे कि (1) शपथ के 6 माह के अंदर मोहल्ला कोट ( गौढी पर स्थित) होली दहन स्थल को स्थाई रूप से अतिक्रमण मुक्त कराना। (2) नगर के विकास हेतु नगर सीमा का विस्तार कर नगर में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नगर को विकसित कराना। (3) नगर के किसानों की रात दिन की समस्या को देखते हुए एक माह के अंदर चुनाव संपन्न होने से पहले आवारा पशुओं को गौशाला में बंद करा कर उनके भूसे आदि व्यवस्था कर संचालित कराना। (4)आधुनिकता से परिपूर्ण एक मैरिज लाइन की व्यवस्था (5) बुजुर्गों, नौजवानों, बच्चों के शारीरिक विकास हेतु जिम व पार्क की व्यवस्था(6) आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों के अंतिम संस्कार हेतु शवदाह क्रिया की व्यवस्था (7) नगर में पेयजल व विद्युत प्रकाश की व्यवस्था (8) आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों की कन्याओं की शादी के लिए यथासंभव सहयोग (9) नगर वासियों के लिए नगर पंचायत द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध कराना (10) आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए जलकर एवं गृह कर में छूट की व्यवस्था (11) नगर के युवाओं के लिए खेल मैदान की समुचित व्यवस्था (12) नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने के लिए शासन द्वारा प्रयास करना(13) नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार का निर्माण कराना (14) अपने नगर को प्रगति के पथ पर ले जाने वाले महान व्यक्तियों के नाम पर सड़कों का नामकरण कराना (15) बिना भ्रष्टाचार के  प्रधानमंत्री शहरी आवास पत्रों कों समुचित रूप से उपलब्ध कराना।और इसी के साथ  भाजपा प्रत्याशी कुलदीप कुमार दीपू ने जनता की सहूलियत के लिए कहा कि हर माह अपने निजी आवास पर जनता दरबार लगाएंगे जिससे कि जनता की बात सुनी जा सके और उनके समस्याओं का निराकरण किया जा सके। और इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी कुलदीप कुमार दीपू नें नगर के प्रिय सम्मानित सभी नगर वासियों से वोट के लिए अपील की घोषणा पत्र पर किए गए वादों पर सौ परसेंट खरा उतरने की बात कही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,140FollowersFollow

Latest Articles