28.1 C
New Delhi
Friday, September 22, 2023

Lakhimpur Kheri News: अध्यक्ष पद के बैलेट का रंग होगा हरा व सफेद

लखीमपुर खीरी (वेब वार्ता)-  निकाय चुनाव में मतदान के दौरान मिलने वाले बैलेट पेपर का रंग राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्धारित कर दिया है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि नगरपालिका परिषद लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मोहम्मदी एवं पलिया के अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर हरे रंग का व नगर पंचायत खीरी, ओयल ढकवा, बरबर, मैलानी, धौराहरा, भीरा, सिंगाही, निघासन के अध्यक्ष पद का बैलेट पेपर सफेद रंग का होगा। 12 नगरीय निकायों में सदस्य पद के लिए मिलने वाला बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा। जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान 04 मई को होना है। मतदान के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। एडीएम ने बताया कि मा. राज्य निर्वाचन आयोग के दिए निर्देशों से कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान अवगत करा दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,145FollowersFollow

Latest Articles