20.1 C
New Delhi
Tuesday, November 28, 2023

कुशीनगर: पडरौना नगर पालिका परिषद में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

कुशीनगर, 27 सितंबर (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में विशेष संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु नगरपालिका परिषद पडरौना ने अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में महासफाई अभियान चलाया। सफाई कार्यक्रम की शुरुआत नगर के गांधीनगर के स्योबाई विद्यालय से शुरू होते हुए तुरहा टोली, साहबगंज दक्षिणी, साहबगंज उत्तरी, महाराजा अग्रसेन नगर होते हुए बावली स्थित सीवरेज पर समाप्त हुई।

इस दौरान नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने स्वयं बागडोर सम्भालते हुए पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगाया साथ ही एन्टी लार्वा का छिड़काव नालियों में किया। कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जब स्वयं देश के मुखिया पीएम मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए हाथ मे झाड़ू उठा रखी हो, ऐसी स्थिति में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि 140 करोड़ की संयुक्त ताकत से देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने हेतु एकजुट हो जाएं। स्वच्छता को स्वास्थ्य से जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि एक स्वच्छ समाज ही स्वस्थ समाज का आधार होता है। बरसात बाद संचारी रोगों के विशेष फैलाव के प्रति सजग करते हुए उन्होंने सभी को सावधानी बरतने और जलजनित रोगों से बचने के प्रति आगाह भी किया।

साथ ही डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए अपने घरों और छतों मे जलजमाव को रोकने के लिए सभी को सावधानी बरतने को कहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से ईओ सन्तराम सरोज, सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, सभासद रामाश्रय, रविन्द्र जायसवाल, पवन जायसवाल सफाई नायक अनिल, अरुण, घनश्याम, अब्दुल लतीफ के अलावा दिनेश, शुभम सिंह, अभय मारोदिया, अनिल रावत के अलावा स्थानीय लोग व नपा के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles