22.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

कुशीनगर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े में अनुसूचित मोर्चा चौपाल लगायेगा : जिला अध्यक्ष भाजपा

कुशीनगर, 21 सितंबर (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत 26 सितंबर से 01 अक्टूबर तक पार्टी के कार्यकर्ता जनपद के विभिन्न अनुसूचित बस्ती में जाकर 25 से 30 घरों में संपर्क एवं संवाद करना करेंगे। अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में जिला द्वारा तय तय अतिथि अपने अपने आवंटित गांव में सम्पर्क करेंगे। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष दूर्गेश राय ने गुरुवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि सम्पर्क के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता बस्ती में उनको कोई मंदिर है तो वहां जाकर पूजा करेंगे। बाबा साहब की मूर्ति की सफाई का कार्य करेंगे और गांव में ही एक छोटी सी चौपाल लगाकर उसमें मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताएंगे। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद और संचालन जिला महामंत्री अंजेश भारती ने किया। इस अवसर पर नकुल वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, भृगुराशन प्रसाद मौर्य, अखिलेश कुमार, कन्हैया प्रसाद, धर्मेंद्र भारती, बलिस्टर भारती, संत कुमार, मनोज कन्नौजिया, अदालत प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद लहरी, तुफानी प्रसाद आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles