कुशीनगर, 24 सितंबर (ममता तिवारी)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नेहरू युवा केन्द्र कुशीनगर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में हिंदी पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड पडरौना के वीणा वादिनि गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज, जगदीशपुरम कॉलोनी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। जिसमें निबंध लेखन हेतु 5 मुख्य समसामयिक विषयों का चयन किया गया। जिसमें राष्ट्र निर्माण में ‘युवाओं का महत्व’, ‘आत्मनिर्भर भारत : चुनौतियां एवं समाधान’, ‘महिलाओं का राजनीति में प्रवेश : एक चुनौती’, ‘जी-20 : 21वी सदी में सहकारी शासन हेतु एक वैश्विक मंच’, ‘स्वाभिमान और गर्व की भाषा हैं हिंदी’ रहा। उक्त प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। तदुपरांत प्रथम स्थान पर विभा गुप्ता, द्वितीय स्थान पर अर्चना गौंड तो वही तृतीय और चतुर्थ स्थान पर खुशबू खातून व अनुष्का पटेल रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक भुवनेश्वर त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, अभिषेक, वंदिता पाण्डेय, चांदनी दीक्षित के साथ ही विकासखंड पडरौना के स्वयंसेवक भुवनेश्वर मौर्य, सौम्या जायसवाल एवं विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं में श्वेता मिश्रा, फातिमा खातून आदि उपस्थित रही।