23.1 C
New Delhi
Thursday, November 30, 2023

Kushinagar News : कुशीनगर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच अधिकारियों से जिला प्रशासन ने किया साझा अनुभव

कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच उत्तर प्रदेश संवर्ग के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के संस्थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद आगमन पर कल देर रात जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा मुलाकात किया गया तथा अपने अनुभव साझा किए गए ।
विदित हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021-22 उत्तर प्रदेश संवर्ग  के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारियों का उत्तर प्रदेश अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद आगमन हुआ है। ये परिविक्षाधीन अधिकारी दिनांक 18 नवंबर को जनपद पहुंचे हैं तथा दिनांक 20 नवंबर को गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया व उन्हें अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। 
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सी एल सोनकर, सी ओ पीयूष कांत, उप जिलाधिकारी कुशीनगर कल्पना जायसवाल, तहसीलदार मांधाता सिंह व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,156FollowersFollow

Latest Articles