18.1 C
New Delhi
Saturday, April 1, 2023

Kushi Nagar News: कुशीनगर में आकाशिय बिजली गिरने से तीन झुलसे

कुशीनगर(वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। सुबह साढ़े पांच बजे गरज.चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान कप्तानगंज थाना के लोहेपार, महतो टोला में ईंट भट्टे की चिमनी पर बिजली गिरने से तीन मजदूर मामूली रूप से झुलस गए। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली में एक महिला बिजली कड़कने की आवाज सुनकर अचेत हो गई। परिजनों ने महिला को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया है।
बृहस्पतिवार की रात से ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा था। शुक्रवार की सुबह होने पर गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे कप्तानगंज क्षेत्र के लोहेपार, महतो टोला में बबलू सिंह के ईंट भट्ठे पर बिजली गिर पड़ी। तेज आवाज होने से मजदूर डर गए।
बिजली गिरने से भट्ठा के मजदूर फतेहपुर जिले के सोनू उम्र 20 वर्ष सियासत 50 वर्ष और संदीप 22 वर्ष मामूली रूप से झुलस गए। ईंट भट्ठे की चिमनी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने से तेज आवाज होने पर आसपास गांवों के लोग भी डर गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,130FollowersFollow

Latest Articles