कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गन्ना पर्यवेक्षक संघ की बैठक गन्ना विकास परिषद रामकोला ( पी) के सभागार में हुई! बैठक की अध्यक्षता विरेंद्र सिंह ने की! इस बैठक में गन्ना पर्यवेक्षक संघ की कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई! जिसमें कुंदन राय जिलाध्यक्ष, अरुण कुमार पांडे जिला उपाध्यक्ष, रमेश राय मंत्री, शिव कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, अशोक मौर्य उप मंत्री, कमलेश सिंह संप्रेक्षक तथा प्रहलाद मौर्य, विद्यासागर राव, प्रवणेन्द्र प्रताप सिंह, विनीत राय, अजीत सिंह, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामसेन यादव, अभिषेक सिंह, विवेक मणि पुनीत कुमार, नरेंद्र वर्मा, सत्येंद्र मणि को जिला कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया!
इन गन्ना पर्यवेक्षक संघ के गठन पर कई किसान संगठनों, गन्ना पर्यवेक्षकों ने बधाई दी है !