25.1 C
New Delhi
Sunday, September 24, 2023

Kushi Nagar News: सरकारी योजनाओ से हो रहा है हर वर्ग का विकास: सांसद

कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भाजपा के महा जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत सम्पर्क से समर्थन अभियान के निमित्त प्रमुख लोगों से घर घर मिलकर 2024 में फिर भाजपा सरकार के लिए सांसद ने आशिर्वाद मांगना शुरू किया है। 
प्रध‌ के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम अंतर्गत सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के निमित पड़रौना नगर के पड़रौना मण्डल के विभिन्न वार्डों में भर्मण कर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नगर के प्रमुख व्यवसाई और प्रबुद्ध लोगो से भेंट कर घर घर सम्पर्क अभियान किया ।जिसमें सबसे पहले  वार्ड नं 10 महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य नगर में प्रमुख व्यवसायी सतीश जिन्दल  के आवास पर,वार्ड नं12 गाँधी नगर में कपड़ा व्यवसाई प्रदीप चहाड़िया ,वार्ड नं19 महंथ अवैधनाथ नगर में प्रबन्धक जे डी यस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पड़रौना सावर गोयल , राधा रमण गाडिया और प्रमोद तिवारी,वार्ड नं० 12 गांधी नगर में प्रबन्धक हनुमान इण्टर कॉलेज मनोज शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष पिजरा  गौ शाला पड़रौना के  गौरी शंकर अग्रवाल,वार्ड नं09 महाराज अग्रसैन नगर में अशोक टिबड़ेवाल,सहित विभिन्न व्यापारी और प्रबुद्ध के घर पर पहुंचकर उनको और स्थानीय प्रबुद्धजन को  टोल फ्री नंबर 90-90-90 2024 पर मिस कॉल कराया और मोदी जी की 9 वर्षो के कार्य पर प्रकाशित पुस्तिका दिया तथा  मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियाँ साझा की साथ हीं  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी को पुनः 2024 में सरकार बनाने का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सांसद ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओ का लाभ प्रत्येक वर्ग के अन्तिम व्यक्ति तक बिना किसी भेद भाव के मिल रहा है जिसमे महिला शसक्तीकरण के लिए योजनाओं को दिया है रहा है टी वही आयुष्मान कार्ड से समाज के अंतिम तबके का 5 लाख का मुफ्त इलाज किया जा रहा है । 2014 के बाद जब से मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर विश्व गुरु की राह पर अग्रसर है।केन्द्र की मोदी औऱ प्रदेश की योगी सरकार सरकार सबका साथ सबका विश्ववास और सबका विकास के नारे के साथ कार्य कर रही है।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता  रामेश्वर सिंह ,नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष पड़रौना नगर  प्रमोद शाहा , मण्डल अध्यक्ष कठकुईया  विपिन विहारी मिश्रा , शैलेन्द्र दत्त शुक्ला  ,सूर्य प्रकाश शुक्ल, धीरज पाठक ,श रीतिक सिंह गौतम ,जगदम्बा अग्रवाल, संजय मरूदिया,मीनु जिन्दल, अजय सर्राफ, रोशन अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल, मन्थन ,गोपाल शर्मा, अनील अग्रवाल, कैलाश चहड़िया, आदर्श धर दुबे, धवल गोयल,गिरजा अग्रवाल,ग्राम प्रधान  उमाशंकर सिंह , क्षेत्र पंचायत सदस्य  शशीकांत पाण्डेय , संदीप मिश्रा  सहित कार्यकर्ता गण व प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

10,370FansLike
10,000FollowersFollow
1,146FollowersFollow

Latest Articles