कुशीनगर (वेबवार्ता)- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 27 जनवरी को ग्राम सोहनरिया से थाना रविन्द्र नगर धूस पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 27/2023 धारा 379, 411, 427 भादवि से सम्बन्धित दो अभियुक्तों में बुद्धु राजभर पुत्र मोतीचन्द राजभर तथा गोधन राजभर उर्फ चन्द्रभूषण पुत्र बुन्नी लाल साकिनान सोहनरिया थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर को उनके कब्जे से चोरी गयी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर जेल भेज दिया ! इस गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर , निरीक्षक अपराध संतोष कुमार श्रीवास्तव थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर,
उ0नि0 दीपक सिंह थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर, हे0का0 चन्द्रजीत यादव थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर , का0 राम अनुज थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर , का0 विशाल सिंह थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर, का0 राधेश्याम यादव थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर , शामिल रहे !